{"_id":"58bc609b4f1c1b5f01e7ecf3","slug":"rape-of-baby","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई साल की मासूम से रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई साल की मासूम से रेप
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Mon, 06 Mar 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
RAPE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। थाना बनियाठेर क्षेत्र के एक गांव में तीस साल के युवक ने ढाई साल की मासूम से रेप कर डाला। ग्रामीणों ने आरोपी की धुनाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मासूम का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।
थाना बनियाठेर क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपति के घर गांव के ही एक युवक का आना-जाना था। रविवार को सुबह 10 बजे आरोपी युवक पिंटू ढाई साल की बच्ची को घुमाने के बहाने घर से ले गया। एक घंटे बाद वह बच्ची को बिस्किट दिलाकर घर के करीब छोड़ गया। इसके बाद डेढ़ बजे वह फिर घर आया और बच्ची को अपने साथ ले गया। दो बजे मासूम को अपने साथ लाया। उसे बेड पर लिटा दिया। उस वक्त बच्ची के घर पर कोई नहीं था।
इस दौरान बच्ची की मां अपनी चचिया सास के घर से लौट कर आई, तो देखा युवक के पास में लेटी हुई मासूम रो रही थी। मां ने बच्ची को उठाया तो उसकी हालत खराब देखकर घबरा गई। मां ने माजरा समझतेे ही घर का मुख्य दरवाजा बंद कर शोर मचाया। शोरगुल सुनकर गांव के लोग एकत्र हो गए। सौ नंबर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
ढाई बजे पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सुरेश बाबू यादव, थानाध्यक्ष रामपाल सिंह, चौकी इंचार्ज कुलदीप सिरोही गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोपी पिंटू की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। मासूम के कपड़ों को सील किया गया है। पिता की तहरीर पर आरोपी पिंटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मासूम का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।