फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   rape case in gunnaur

तीन वर्ष पहले खफा होकर घर से निकली किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
rape case in gunnaur
rape case in gunnaur
गुन्नौर/संभल। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को तीन साल पहले एक महिला बहला फुसला कर अपने साथ ले गई। इसके बाद किशोरी को नशीला पदार्थ देकर बंधक बना लिया। बाद में बेच दिया गया। किशोरी को इस बात की जानकारी हुई तो उसने विरोध किया। तब उसके साथ मारपीट की गई। किशोरी ने किसी तरह से बचकर भागने का प्रयास किया तो उसका और अधिक उत्पीड़न हुआ। आरोप है कि तीन जगह बंधक बनाकर उसके संग दुष्कर्म किया गया। वह आरोपियों के चंगुल से तीन वर्ष बाद छूट कर किसी तरह से परिजनों के पास पहुंची। किशोरी ने जब अपनी आपबीती सुनाई तो सभी के होश उड़ गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों पर रिपोर्ट की है। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 12 वर्षीय बेटी परिजनों से किसी बात पर खफा होकर तीन वर्ष पहले हयात नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अपनी बुआ के घर के लिए निकली थी। लेकिन रास्ते से लापता हो गई। वह तीन वर्ष बाद 4 सितंबर को अपने घर लौटी। किशोरी ने परिजनों को जो बताया वह झकझोर देने वाला था। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 7 अगस्त 2015 को उसकी नाबालिग बेटी नाराज होकर चली गई थी। वह हयात नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अपनी बुआ के घर जा रही थी।
विज्ञापन

तभी रास्ते में गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव नदरौली निवासी सरोज ने किशोरी को अपनी बातों में लिया और साथ ले गई। घर जाकर नशीला पदार्थ दिया गया और बदायूं के थाना मुजरिया अंतर्गत गांव समसपुर निवासी बांके को 50 हजार रुपये में बेच दिया। एक वर्ष तक आरोपी ने बंधक बना कर रखा और कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के चंगुल से निकलकर भागी तो रास्ते में बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव गोसंदनगर निवासी मुकेश ने बंधक बना लिया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब किशोरी घर से निकलना चाहती थी तो आरोपी मारपीट कर कमरे में बंद कर देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन किशोरी ने घर से निकलने का मन बना लिया। किशोरी किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर घर के लिए जाने लगी। बदायूं के थाना मुजरिया अंतर्गत गांव दरियापुर निवासी रामेश्वर उर्फ पुजारी ने पकड़ लिया और किशोरी को अपने घर ले गया।

जहां बंधक बना कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। किसी तरह किशोरी 4 सितंबर को किशोरी अपने गांव पहुंची और आपबीती सुनाई। परिजनों ने कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दो दिन की पड़ताल के बाद महिला समेत चारों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही दो लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है ताकि हकीकत का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed