फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Random tractor-trolleys parked outside the cold store on the highway, jammed

हाईवे पर कोल्ड स्टोर के बाहर खड़ीं बेतरतीब ट्रैक्टर-ट्रालियां, लग रहा जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Random tractor-trolleys parked outside the cold store on the highway, jammed
चंदौसी। मुरादाबाद मार्ग स्थित एक कोल्ड स्टोर में आलू का भंडारण किया जा रहा है, जिससे कोल्ड स्टोर के दोनों ओर सड़क किनारे बेतरतीब आलू से लदी ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी रहती हैं। इससे रोड पर जाम लग रहा है। शुक्रवार को सुबह पांच दिनभर वाहन रेंगते नजर आए। पुलिस की ओर से इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि जाम लगने पर वाहनों में बैठे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

इस समय सभी कोल्ड स्टोरों में आलू का भंडारण किया जा रहा है। जिससे सड़क किनारे आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। किसानों द्वारा अपनी ट्रैक्टर-ट्रालियों को सड़क किनारे गलत तरीके से खड़ा किया गया है। शुक्रवार सुबह से ही मुरादाबाद रोड स्थित एक कोल्ड स्टोर के दोनों ओर सड़क किनारे आलू से लदी अनेक ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी हो गई। जिससे हाईवे पर अधिकांश समय जाम की स्थिति बनी रही। शुक्रवार सुबह पांच बजे से दिनभर वाहन रेंगते नजर आए। जाम लगने पर वाहनों में बैठे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed