फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Rampur's SOG team recovered stolen sugar from Chandausi.

Sambhal News: रामपुर की एसओजी टीम ने चंदौसी से बरामद की चोरी की चीनी

Sat, 24 Aug 2024 05:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 24 Aug 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Rampur's SOG team recovered stolen sugar from Chandausi.
चंदौसी। रामपुर एसओजी ने चीनी के कट्टों लदे ट्रक चोरी के मामले में चंदौसी के एक गोदाम पर छापा मारा है। यहां करीब चीनी के 100 कट्टे बरामद किए गए हैं। जिन्हें टीम ने कब्जे में लिया है। कुछ लोगों से पूछताछ भी गई है।
विज्ञापन

रामपुर के शाहबाद स्थित करीमगंज राणा शुगर मिल से मई के महीने में लाखों रुपये की चीनी से लदा हुआ ट्रक फर्रुखाबाद के कायमगंज के लिए निकला था। बताते हैं कि रास्ते से ट्रक गायब हो गया। जिसकी रिपोर्ट बरेली के गगन ब्रदर्स के मालिक हैप्पी ने चंदौसी के ट्रक मालिक और चालक के खिलाफ दर्ज कराई। ये चीनी उन्हीं की फर्म के नाम पर खरीदी गई थी। इस घटना की छानबीन में रामपुर की एसओजी टीम भी लगी थी। शुक्रवार दोपहर एसओजी की टीम चोरी के मामले में चंदौसी पहुंची। उनके साथ दो लोग और थे। जिनकी निशानदेही पर गुलडेहरा रोड स्थित एक बाग में बने गोदाम से चीनी के करीब 100 कट्टे बरामद किए गए। इसके बाद कट्टे कैंटर में डालकर रामपुर रवाना हो गए। एक युवक को भी गिराफ्तार किया गया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह ने कहा कि टीम तो आई थी, लेकिन प्रकरण की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed