फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Rampur police reached Sambhal in search of accountant

Sambhal News: लेखाधिकारी की तलाश में संभल पहुंची रामपुर पुलिस

Sat, 18 Jan 2025 11:31 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 18 Jan 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Rampur police reached Sambhal in search of accountant
संभल। लेखाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) केएल सारस्वत की तलाश में रामपुर जिले के सिविल लाइंस थाने की पुलिस लगी है। बृहस्पतिवार देर रात चंदौसी स्थित उनके आवास पर पुलिस ने दबिश दी थी, लेकिन वह भाग गए थे। इसके बाद से लगातार टीम उनकी तलाश कर रही है। चंदौसी कोतवाली प्रभारी रेनू सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 11 बजे पुलिस ने दबिश दी थी। रामपुर पुलिस कोतवाली में आमद दर्ज कराकर ही रवाना हुई थी। लेखाधिकारी की मूल तैनाती माध्यमिक शिक्षा विभाग में है, लेकिन बेसिक शिक्षा और सीएमओ का अतिरिक्त चार्ज मिला हुआ है। रामपुर शहर के ऊंची चौपाल स्थित जवाहरलाल पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हुई फर्जी नियुक्ति और वेतन निकालने के मामले में लेखाधिकारी की भूमिका संदिग्ध है। इसके चलते रामपुर की पुलिस लेखाधिकारी को तलाश कर रही है।
विज्ञापन

इस प्रकरण में रामपुर पुलिस बीएसए ऑफिस के बाबू व स्कूल के क्लर्क को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही लेखाधिकारी की भूमिका प्रकाश में आई है। रामपुर के एसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि बृहस्पतिवार को टीम ने चंदौसी स्थित लेखाधिकारी के घर पर दबिश दी थी, लेकिन वह टीम को चकमा देकर भाग गए थे। बताया कि लेखाधिकारी की लगातार तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। गैरजनपद का कोई मामला है। मामले की पूरी जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed