{"_id":"670aec989e19deb920006776","slug":"ramjeets-murder-not-revealed-even-after-ten-days-sambhal-news-c-204-1-chn1002-114208-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दस दिन बाद भी नहीं हुआ रामजीत की हत्या का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दस दिन बाद भी नहीं हुआ रामजीत की हत्या का खुलासा
Sun, 13 Oct 2024 03:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 13 Oct 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
जुनावई। किसान रामजीत की हत्या का दस दिन बाद भी खुलासा नहीं हो सका। ट्यूबवैल पर सोते समय किसान के सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव करियाखेड़ा बगुर्रा के रहने वाले किसान रामजीत की दो अक्तूबर की रात नलकूप पर सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुबह बेटा उन्हें देखने पहुंचा तब उनका लहूलुहान शव चारपाई पर पड़ा मिला था। परिजनों ने रंजिश से इंकार किया था। इसके बाद बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। साथ ही घटना के खुलासे के लिए एसओजी और स्थानीय पुलिस टीम लगाई गई। घटना को दस दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक खुलासा नहीं हो सका। हालांकि पुलिस ने परिवार समेत कई लोगों से पूछताछ की है। अन्य बिंदुओं पर भी पुलिस की जांच जारी है। अभी ऐसा कोई साक्ष्य पुलिस के हाथ नहीं लगा है, जिससे पुलिस हत्यारों तक पहुंच पाए। सीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस के साथ एसओजी की टीम जांच में लगी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।