फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Rajesh was robbed of the businessman

खल व्यापारी गोली मारने के बाद लूटपाट का खुलासा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Rajesh was robbed of the businessman
चंदौसी। गुरुवार को पुलिस ने खल व्यापारी से हुई लूटपाट की वारदात का खुलासा किया। लूटपाट को राजेश गिरोह ने अंजाम दिया था। पुलिस ने सरगना समेत दो सदस्यों को गिरफ्तार कर एक लाख चार हजार रुपये बरामद किए हैं। वहीं, गिरोह का तीसरा सदस्य पुलिस को चकमा देकर भाग गया।
विज्ञापन

15 फरवरी को इंद्रा चौक बबराला निवासी खल व्यापारी विवेक अग्रवाल जुनावई की साप्ताहिक बाजार से उगाही कर लौट रहा था, तभी बबराला हाईवे पर बाइक पर सवार तीन लुटेरे विवेक अग्रवाल की बाइक को रुकवाकर उसे गोली मारकर 1.80 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच समेत तीन टीमों को लगाया गया था। सर्विलांस के जरिये पुलिस ने मामले की जांच की तो पता लगा कि इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय राजेश गिरोह का हाथ है। राजेश की लोकेशन ट्रेस की गई तो गुरुवार की सुबह नूरपुर तिराहे पर उसके होने की जानकारी मिली। गुन्नौर के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सोलंकी के साथ सर्विलांस व स्वाट टीम को सक्रिय करके घेराबंदी की गई तो एक बाइक पर तीन युवक दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी करके राजेश, राम खिलाड़ी उर्फ खिल्ला निवासी न्योरा थाना रजपुरा को गिरफ्तार किया। वहीं तीसरा लुटेरा नेमपाल मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने लुटेरों के पास से दो तमंचे, चार कारतूस और बाइक बरामद की है। पुलिस को लुटेरों के पास से एक लाख चार हजार रुपये भी मिले हैं। पुलिस ने बताया सरगना राजेश पर बदायूं, दिल्ली, अमरोहा, संभल के कई थानों पर 16 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि रामखिलाड़ी पर बदायूं व संभल जिले के थानों में चार मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

लुटेरों ने व्यापारियों की रेकी
चंदौसी। खल व्यापारी से लूट के मामले में गिरफ्तार आरोपी राजेश व राम खिलाड़ी ने पूछताछ में बताया कि वह कई दिनों से व्यापारी में निगाह रख रहे थे।
खल व्यापारी विवेक अग्रवाल व उसके पिता रोहिताश कुमार एक लंबे समय से एक निर्धारित समय पर ही हर शनिवार को साप्ताहिक बाजार में धन उगाही करने आते थे। धनराशि एकत्र करने के बाद अकेले ही लौटते थे। जब यह जानकारी लुटेरों को मिली तो पिछले तीन बाजारों में रेकी की गई। धन उगाही करते वक्त नजर रखी गई, व्यापारी का पीछा भी किया गया। 15 फरवरी को भी लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात वाले दिन बाजार में कहां कहां से धन उगाही की, इस पर नजर रखी गई। जब यह पक्का हो गया है कि व्यापारी ने करीब डेढ़ से दो लाख रुपये की उगाही कर ली है, तब पीछा करके लूटपाट को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed