{"_id":"68b759466615f7bcad0c440d","slug":"rain-water-reduced-the-taste-of-vegetables-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-126520-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बारिश के पानी ने कम किया सब्जियों का जायका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बारिश के पानी ने कम किया सब्जियों का जायका
विज्ञापन
संभल। मौसम बिगड़ने पर हुई बरसात से सब्जियों के दाम में उछाल देखा जा रहा है। एक महीने पहले और अब सब्जियों के भाव में प्रति किलो 20 से 40 रुपये तक की वृद्धि हुई है। जिस वजह से न सिर्फ लोगों की जेब पर बोझ पड़ रहा है बल्कि सब्जी की बिक्री पर भी असर देखा जा रहा है। सब्जी विक्रेता भी सब्जियों की बिक्री कम होने की वजह से दाम में बढ़ोतरी होना मान रहे हैं।
वैसे तो इस समय बाजार में मौसमी कई सब्जियों के अलावा दूसरी सब्जियां भी हैं लेकिन अधिकतर के दाम में उछाल आया है। बात एक महीने पहले और वर्तमान दाम की करें तो कई सब्जियों पर महंगाई चढ़ी हुई है। प्रति किलो बैंगन 30 रुपये से 40 रुपये, लौकी 30 रुपये से 40 रुपये, भिंडी 15 से 20 रुपये, बंद गोभी 25 रुपये से 45 रुपये, फूल गोभी 80 रुपये से 100 रुपये, परवल 80 रुपये से 100 रुपये, अरबी 30 रुपये से 40 रुपये, शिमला मिर्च 80 रुपये से 120 रुपये, हरी मिर्च 40 रुपये से 60 रुपये, करेला 40 रुपये से 60 रुपये, केला 40 रुपये से 50 रुपये पहुंच गया है।
इससे लोगों की जेब पर बोझ बढ़ रहा है। हालांकि लोग इन सब्जियों को खाना चाहते हैं लेकिन ज्यादा न सही कम मात्रा में खरीद करके स्वाद ले रहे हैं। बाजारों से लेकर ठेलों पर ऐसी सब्जियों की बिक्री घटने की बात सामने आ रही है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि बरसात होने के कारण सब्जियों पर असर पड़ा। सब्जियों की फसल प्रभावित होने पर दाम भी बढ़ गए। सब्जी विक्रेता कहते हैं कि वर्तमान में लोग एक किलो के बजाए आधा किलो सब्जी खरीदकर काम चला रहे हैं। जिससे सब्जियों की बिक्री कम हो रही है।
विज्ञापन
00000
थाली से सलाद भी गायब
संभल। खाने के साथ सलाद का स्वाद लेने वाले लोग भी इस समय कम में ही संतोष कर रहे हैं क्योंकि जहां खीरा 20 रुपये से चढ़कर 40 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है, वहीं मूली 30 रुपये से 60 रुपये पर आ गई है। नींबू 80 रुपये से चढ़कर 100 रुपये प्रति किलो है। हालांकि प्याज 25 रुपये, टमाटर 40 रुपये बिक रहा है। टमाटर पहले 80 रुपये किलो था। वहीं अदरक का भाव 120 रुपये से घट कर 80 रुपये हो गया है। धनिया 300 रुपये से नीचे आकर 200 रुपये है तो पुदीना भी 300 रुपये से 200 रुपये किलो बिक रहा है।
000000
बारिश होने के कारण सब्जियों की फसलों पर असर पड़ा। ऐसे में सब्जियों के दाम बढ़ गए है। अब लोग एक किलो के बजाए आधा किलो सब्जी लेकर काम चल रहे हैं।
-महेंद्र ठाकुर, सब्जी विक्रेता
000000
सब्जियों के दाम बढ़ने का असर बिक्री पर देखा रहा है। कई सब्जी ऐसी हैं जिनके दाम ज्यादा हैं तो लोग कम मात्रा में खरीद रहे हैं। सब्जी के काम पर असर देखा जा रहा है।
-ओमप्रकाश, सब्जी विक्रेता