फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   rain water on road in chandausi

मानसून की पहली बारिश से ही शहर की बिजली-टेलीफोन व्यवस्था चौपट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
rain water on road in chandausi
मानसून की पहली बारिश से ही शहर की बिजली-टेलीफोन व्यवस्था चौपट
विज्ञापन

मानसून की पहली बारिश से ही शहर की बिजली-टेलीफोन व्यवस्था चौपटअमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी।
मानसून की पहली बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया लेकिन बिजली और दूरभाष व्यवस्था चौपट हो गई। रिमझिम बारिश में भी सुबह दस बजे से देर शाम तक भी बिजली सुचारू नहीं हो सकी। जनरेटर की व्यवस्था नहीं होने, बैट्री बैकअप नहीं होने के कारण मुख्य दूरभाष एक्सचेंज ठप होने से इंटरनेट सेवाओं के साथ-साथ सभी बीएसएनएल फोन दिनभर शो पीश बने रहे। सरकारी अधिकारियों की सीयूजी टेलीफोन सेवा भी चौपट रही। कई दिनों की प्रचंड और झुलसा देने वाली गर्मी के बाद आखिरकार शुक्रवार की सुबह दस बजे के बाद मौसम ने अपना मिजाज बदला। हालांकि गुरुवार को भी आसमान पर बादलों की आवाजाही रही लेकिन भारी उमस के कारण लोगों का जीना मुहाल रहा। शुक्रवार की सुबह दस के बजे के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई। हालांकि कुछ क्षेत्रों में पानी भर गया।
इसके साथ ही पूरे शहर की बिजली ठप हो गई। दिनभर शहरभर की बिजली ठप रहने के कारण लोगों के पेयजल के लिए भी तरसना पड़ा। घरों में इंवर्टर भी डाउन हो गए। जिससे लोगों को उमस से परेशानी हुई। बिजली के साथ ही शहर भर की दूरभाष सेवा भी चौपट हो गई। क्योंकि शहर का इलेक्ट्रानिक एक्सचेंज के पास ना तो जनरेटर की सुविधा है और न ही बैट्रियां नई हैं। जिसके कारण सभी बीएसएनएल के टेलीफोन, जिनमें पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के सीयूजी फोन भी शामिल हैं ठप हो गए। इंटरनेट सेवाएं भी पूरी चरह चौपट हो गईं। जियो आदि निजी कंपनियों के इंटरनेट सेवाएं पिछले काफी दिनों से पहले से गड़बड़ा रही हैं। जियो फोन से कॉल करना भी संभव नहीं हो पा रहा है। इंटरनेट में स्पीड ही बहुत कम आ रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

तीन घंटे तक झमाझम बारिश से मौसम सुहाना
जुनावई/चंदौसी।
शुक्रवार को पहली बार लगातार तीन घंटे तक लगातार बारिश से क्षेत्र के ताल तलैयों में पानी दिखने लगा। खेतों में भी एक दो फीट पानी भर गया। जिससे किसानों को भारी लाभ पहुंचा है। जुनावई क्षेत्र में दोपहर के समय तीन घंटे तक लगातार झमाझम बारिश से छोटे मोटे ताल तलैया लबालब भर गए। निचले खेतों में एक से दो फीट तक पानी भरे होने के कारण बाजरे की बुवाई प्रभावित हो गई है। हालांकि किसानों को भारी फायदा हुआ है। किसान अभय राम सिंह ने बताया कि पानी खेतों में भरा हुआ है। अब तक खेतों में पानी निकलेगा नहीं, खेत बुवाई लायक नहीं हो सकेंगे। गुन्नौर थाना क्षेत्र के धनीपुर के वेदप्रकाश शर्मा की दीवार ढहने से काफी नुकसान हो गया। वहीं रोड किनारे खड़े ग्राम प्रधान कैलासो देवी के पति नवाब सिंह के पास दीवार गिरने से उनके हाथ में चोट आई है। इसको लेकर उन्होंने प्राइवेट चिकित्सक पर इलाज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो भेज दी गई है।---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed