फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Rain water entered the houses, life in trouble

घरों में घुसा बारिश का पानी, मुश्किल में जिदंगानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Rain water entered the houses, life in trouble
शहर से सटे तुर्तीपुर इल्हा में घरों में बारिश का पानी घुस गया है। आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है। लोगों ने अपने घरों को खाली कर दिया है और दूसरे स्थानों पर जाकर किराए पर रह रहे हैं। वहीं, दुर्गा कॉलोनी की भी यही स्थिति है। घरों में पानी घुस गया है और आने-जाने में मुश्किल हो रही है। आक्रोशित लोगों ने जलभराव के विरोध में प्रदर्शन किया और समस्या का समाधान किए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

मोहल्ला तुर्तीपुर इल्हा का कुछ हिस्सा ग्राम पंचायत में शामिल है, जबकि कुछ क्षेत्र नगर पालिका क्षेत्र में है। यहीं पर एक तालाब है, जिसमें कई मोहल्लों का पानी एकत्र होता है। बारिश में समस्या ज्यादा हो जाती है। पिछले छह दिन तक रुक-रुककर खूब बारिश हुई। बारिश के बाद पानी का बहाव ऐसा हुआ कि तुर्तीपुर इल्हा में लोगों के घरों तक पहुंच गया। ऐसे में मकान गिरने का खतरा रहता है और जहरीले कीड़े आने की भी संभावना रहती है। इस समस्या के निदान के लिए कई बार लोगों ने मांग उठाई पर आज तक इसका समाधान नहीं हो पाया। नतीजा सिफर है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यदि नालों का निर्माण पूरा हो जाए और उन्हें तालाब से विधिवत जोड़ दिया जाए तो समस्या कम होगी। वहीं, दुर्गा कॉलोनी में सड़क पर जलभराव हो गया है। आने-जाने का रास्ता बंद हुआ तो लोग भड़क गए। आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करके कार्रवाई की मांग उठाई। कहा कि बारिश के बाद सड़क पर जलभराव हो जाने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई है। ताकि आगे को लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़ा। समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की गई है। इस दौरान सोनू, मोनू, रिंक, पवन, नितिन, पप्प, नीलम, पूजा, ऊषा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाले का पानी घरों में घुस रहा है। इससे पानी का जमाव ज्यादा हो रहा है। मकान के गिरने का खतरा बना हुआ है। आने-जाने का रास्ता भी बंद है। घर छोड़कर अब किराये पर रह रहे हैं।
-अमीर जहां, तुर्तीपुर इल्हा
घर में पानी घुसा हुआ है। पहले भी कई बार पानी घुस गया है। गंदा पानी आ रहा है। इसकी कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन घर छोड़कर दूसरे स्थान पर रहना पड़ रहा है।

-आलिम, तुर्तीपुर इल्हा
बारिश का पानी पूरे घर में घुस गया है। जिस कारण घर छोड़ दिया है। अब किराये पर रह रहे हैं। कोई भी सुनने को तैयार नहीं है।
-मोहम्मद हसन, तुर्तीपुर इल्हा
हल्की सी भी बारिश के बाद घरों में पानी घुस जाता है। जिसके बाद घर छोड़ना पड़ता है। इस बार भी ऐसा ही करना पड़ा है। बारिश के बाद घरों में जलभराव हुआ तो फिर किराये पर रहना पड़ रहा है।
-मोहम्मद लईक, तुर्तीपुर इल्हा
तुर्तीपुर इल्हा में घरों में पानी घुस जाने की जानकारी मिली है। इसे एक दो दिन में पंप सेट लगवाकर इसे निकलवा दिया जाएगा।
-रामपाल यादव, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed