{"_id":"5d7018758ebc3e93da786bbb","slug":"rain-in-sambhal-and-chandausi-chandausi-news-mbd320907794","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मकान ढहे, फसलें गिरीं, जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मकान ढहे, फसलें गिरीं, जलभराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज हवाओं के बीच बारिश से भारी नुकसान, मकान ढहा, फसलें गिरी
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी/बनियाठेर। बुधवार की सुबह करीब चार बजे बिजली की कड़क के साथ तेज हवाओं के बीच हुई बारिश में एक मकान का धराशायी हो गया। वहीं चंदौसी के मुख्य सड़कों पर जलभराव हो गया। इसके साथ ही किसानों की धान व गन्ने की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। नरौली चौकी क्षेत्र के मझावली गांव में स्वर्गीय मुनेश पाल पुत्र छत्रपाल की छह माह की गर्भवती पत्नी अपनी डेढ़ साल की बच्ची वैष्णवी को लेकर मंगलवार की अपने कच्चे मकान से बाहर सो रही थी। सुबह को अचानक कच्ची मिट्टी का मकान भरभरा कर गिर पड़ा। मकान गिरने से हुई तेज आवाज के कारण आसपास के ग्रामीण जाग गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर देखा तो महिला अपनी बच्ची को लेकर बाहर दहशत में खड़ी थी। अचानक मकान ढहकर जमींदोज हो गया।
महिला ने बताया कि इसी वर्ष 29 जून को कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में उसके पति की मृत्यु वाहन दुर्घटना में हो गई थी। तब से वह अपनी डेढ़ साल की बच्ची के साथ मकान में अकेली ही रह रही है। क्षेत्र में बारिश व तेज हवाओं से किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। अकरौली गांव निवासी छोटे खां पुत्र मकसूद खान ने अकरौली ढकनगला मार्ग पर सोलह बीघा धान की फसल बोई थी, तेज हवाओं के चलते आधी फसल गिर गई। किसान छोटे खां ने बताया कि धान की फसल पर दाने में दूध पड़ चुका है, ऐसे में अब फसल गिर गई। मझावली- अलीपुर बुजुर्ग उर्फ बड़ागांव मार्ग पर खड़ी गन्ने की फसल हवाओं के चलते गिर गई। गन्ने की फसल गिर जाने के कारण गन्ने का रंग बदल जाता है। जिससे उसकी वास्तविक गुणवत्ता खराब हो जाती है।
बुधवार की सुबह चार बजे से बारिश शुरू हुई तो आसमान में बिजली कड़कने लगी। लोग गहरी नींद में थे। कई लोग जाग कर बाहर टहलने जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन तेज हवाएं शुरू हो गईं। करीब एक घंटे तक लगातार बारिश हुई तो चंदौसी जल प्लावित हो गया। फव्वारा चौक, स्टेशन रोड, कोतवाली व अधिशासी अधिकारी के आवास के सामने सहित शहर के कई मोहल्लों की गलियों में भी दो तीन फीट तक पानी भर गया। जिससे लोग घरों में कैद होने को विवश हो गया। सुबह करीब नौ बजे के बाद तक किसी तरह सड़कों से पानी हट सका। इसके बाद ही लोगों की आवाजाही शुरू हो सकी। लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।