फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Rain becomes a headache... drainage systems submerged in water.

Sambhal News: सिरदर्द बन गई बारिश... पानी में डूबे जल निकासी के इंतजाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Rain becomes a headache... drainage systems submerged in water.
संभल। गर्मी में बारिश सुकून देने वाली होती है लेकिन संभल में यह सिरदर्द बन गई है। शनिवार को बारिश के बाद संभल शहर और देहात के कई इलाकों में एक बार फिर भीषण जलभराव हो गया है। मुख्य सड़कों पर कई-कई फीट पानी भर गया, जिससे लोगों का आवागमन बाधित हुआ और यातायात भी प्रभावित हुआ। यह स्थिति बारिश रुकने के कई घंटे बाद तक बनी रही।
विज्ञापन

जलभराव के कारण दोपहिया वाहन और कारें पानी में बंद हो गईं। इससे राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों ने व्यवस्था की नाकामियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि भारी बजट खर्च करने के बावजूद हर बारिश में ऐसे हालात पैदा होते हैं। नगर पालिका बेहतर जल निकासी का दावा करती है, लेकिन बारिश में नाले-नालियां उफन जाते हैं। लोगों ने इस समस्या में सुधार की मांग की है ताकि आवागमन सुगम हो सके।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बरेली सराय, देहली दरवाजा, मियां सराय, डेरा सराय और तुर्तीपुर इल्हा में नखासा रोड पर जलभराव देखा गया। हौज भद्देसराय, यशोदा मार्केट, रोडवेज बस स्टैंड और चंदौसी चौराहे से सरकारी अस्पताल मार्ग भी पानी में डूबे रहे। शंकर चौराहा, आर्य समाज रोड, दीपासराय, हातिमसराय और रायसत्ती जैसे क्षेत्रों में भी यही स्थिति थी। संभल-जोया मार्ग पर रायसत्ती और मदाला फत्तेहपुर में भी दो-तीन फीट तक पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं हो रहा स्थायी समाधान

यूं तो हर साल पालिका विकास कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च करती है। बीते वित्तीय वर्ष में भी करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं लेकिन शहर की मूल समस्या जलभराव से राहत दिलाने का काम नहीं किया जाता है। तुर्तीपुर इल्हा इलाके में सीवर लाइन है लेकिन जल निकासी अब भी नहीं है। पंप लगाकर जल निकासी हो रही है। सरायतरीन इलाके का भी बुरा हाल है। रोडवेज बस स्टैंड परिसर में भी जलभराव ने संकट खड़ा कर दिया है। लोग परेशान हैं और समस्या का समाधान कराने की मांग कर रहे हैं। संवाद
देहात में भी समस्या, कीचड़ ने परेशानी और बढ़ाई

बारिश के बाद देहात क्षेत्र में समस्या खड़ी हो गई। असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर, बेला में मध्य गंगा नहर की पुलिया निर्माण के लिए बनाए गए वैकल्पिक मार्ग पर मिट्टी होने से फिसलन हो गई। इससे आवागमन मुश्किल रहा। संवाद

ज्यादा बारिश के कारण जलभराव हो गया था। बाद में यह पानी नालों में चला गया। आने वाले दिनों में जहां-जहां भी जलभराव की समस्या है, वहां नालों का निर्माण कराया जाएगा।

आदित्य प्रकाश, ईओ, नगर पालिका, संभल
सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर में जलभराव का निरीक्षण किया
संभल। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने नगर क्षेत्र में हुए जलभराव का निरीक्षण किया। सपा विधायक इकबाल महमूद की शिकायत के बाद वे जलभराव देखने निकले। उनके साथ विधायक के बेटे सुहेल इकबाल भी थे। सुहेल इकबाल ने सिटी मजिस्ट्रेट को इस बाबत एक शिकायती पत्र भी दिया। जिसमें जलभराव से निजात दिलाने की मांग की गई। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि वाजिदपुरम के पास जलभराव की स्थिति देखी गई है। भौगोलिक स्थिति को समझते हुए कार्ययोजना पर काम किया जाएगा। ताकि लोगों को जलभराव से निजात मिल सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed