फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Railway ticket window in private hands, started in presence of officers

Sambhal News: रेलवे की टिकट विंडो निजी हाथों में, अफसरों की मौजूदगी में शुरुआत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Railway ticket window in private hands, started in presence of officers
चंदौसी(संभल)। रेलवे में निजीकरण की आशंका के बीच चंदौसी में टिकट विंडो का ठेका प्राइवेट व्यक्ति को दिया गया है। बृहस्पतिवार को इसकी विधिवत शुरुआत कर दी गई। टिकट विंडो को टेंडर प्रक्रिया के तहत आवंटित किया गया है।
विज्ञापन


चंदौसी रेलवे स्टेशन पर टिकटों की बिक्री के लिए तीन विंडो संचालित होती थीं। इनमें एक रिजर्वेशन के लिए थी, दूसरी पर सामान्य श्रेणी के टिकट बिकते थे। तीसरी विंडो खाली रहती थी। ऐसे में रेलवे ने इसका टेंडर निकालकर ठेका प्रक्रिया के तहत आवंटन कर दिया है। टेंडर में जिसने कमीशन की राशि सबसे कम भरी थी, उसी के नाम इसका आवंटन कर दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी में वेद मंत्रों के साथ विधिवत इस टिकट विंडो की शुरुआत की गई। मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक अनुज श्रीवास्तव एवं ललित सिंह ने बताया स्टेशन परिसर में बृहस्पतिवार से प्राइवेट तौर पर टिकट विंडो की शुरुआत हो गई है। इससे यात्रियों को सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) की व्यवस्था भी उपलब्ध थी, लेकिन मशीन पर कर्मचारी नियमित रूप से तैनात नहीं रहने के कारण अधिकांश यात्रियों को टिकट विंडो पर ही निर्भर रहना पड़ता है। खासकर सुबह और शाम के समय टिकट लेने वालों की लंबी कतारें लग जाती थी।
टिकट काउंटर पर बढ़ते दबाव को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने व्यवस्था में बदलाव किया है। इसके तहत स्टेशन की एक टिकट विंडो का संचालन निजी व्यक्ति के माध्यम से शुरू कराया गया है।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब स्टेशन पर दो स्थानों से सामान्य टिकट उपलब्ध हो सकेंगे, जिससे यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक सुविधा मिलेगी। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि अतिरिक्त टिकट काउंटर शुरू होने से टिकट वितरण प्रक्रिया तेज होगी और भीड़ का दबाव कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed