फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Railway Chief Engineer inspected the safety standards of Chandausi station.

Sambhal News: रेलवे चीफ इंजीनियर ने चंदौसी स्टेशन के सुरक्षा मानकों को परखा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Railway Chief Engineer inspected the safety standards of Chandausi station.
चंदौसी(संभल)। रेलवे बड़ौदा हाउस, दिल्ली से आए प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर प्रेम सागर गुप्ता ने मंगलवार को एडीईएन अभिषेक कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ चंदौसी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर ने रेलवे ट्रैक का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही, रेलवे स्टेशन पर हो रहे कायाकल्प कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन


मंगलवार को रेलवे बड़ौदा हाउस दिल्ली के प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर प्रेम सागर गुप्ता चंदौसी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने स्टेशन के रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रैक की स्थिति, रख-रखाव और सुरक्षा मानकों को परखा और संबंधित कर्मचारियों से ट्रैक मेंटेनेंस को लेकर सवाल पूछे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ट्रैक की नियमित निगरानी के साथ किसी भी तकनीकी कमी को तुरंत दूर किया जाए। इसके बाद उन्होंने संचालन कक्ष में लगे विभिन्न उपकरणों के उपयोग के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्टेशन परिसर पर यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश स्टेशन अधीक्षक को दिए।
विज्ञापन

साथ ही, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके अलावा उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की और प्रस्तावित नए स्टेशन भवन का नक्शा भी देखा। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी विकास कार्य तय मानकों और समय सीमा के अनुसार पूरे किए जाए। मौके पर स्टेशन अधीक्षक राजू कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed