फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   rail karmi se 32 hazaar loote

धनारी में रेलकर्मी से 32 हजार रुपये लूटे

Thu, 23 Nov 2017 01:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Thu, 23 Nov 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
rail karmi se 32 hazaar loote
demo pic
मंगलवार की देर रात धनारी थाना क्षेत्र में एक रेलवे कर्मचारी को घर जाते समय बाइक सवार तीन लुटेरों ने 32 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल भी कर दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


धनारी थाना क्षेत्र के मझोला फतेहपुर निवासी रेलवे कर्मी सूरजपाल  मंगलवार को अपनी ड्यूटी करने के बाद रात करीब 10.30बजे बाइक से अपने गांव लौट रहा था। आगरा-मुरादाबाद हाइवे पर धनारी थाना क्षेत्र के गांव भागनगर उर्फ मनिहार नगला से निकलने के बाद चुरेल नदी के पुल के पास पहुंचा तो बाइक सवार लुटेरों ने उसे घेर लिया। शस्त्र दिखाकर उसकी बाइक रुकवाई और उसने विरोध किया तो उसके सिर में डंडा मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद लुटेरों ने बैग व मोबाइल लूट लिया। रेलवे कर्मचारी ने बताया कि बैग में32100 रुपये नकद,एक मोबाइल फोन,ड्यूटी कार्ड,रेलवे पास,आधार कार्ड,एटीएम कार्ड सहित जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन


बाइक को सड़क से नीचे गिरा दिया। हाईवे से गुजर रहे वाहन चालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी।पुलिस मौके पर पहुंची। घायल का इलाज कराने के लिए अस्पताल लेगए। उपचार के बाद पीड़ित न ेघटना की पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed