{"_id":"65e4d58cb2af6c8cb9016166","slug":"rail-gate-boom-broken-due-to-tractor-collision-driver-arrested-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-108370-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ट्रैक्टर की टक्कर से टूटा रेल फाटक का बूम, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ट्रैक्टर की टक्कर से टूटा रेल फाटक का बूम, चालक गिरफ्तार
Mon, 04 Mar 2024 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। बरेली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन गुजारने को दोपहर तीन बजे संभल रोड स्थित रेलवे फाटक बंद किया जा रहा था। जल्दबाजी में ट्रैक्टर - ट्रॉली निकलने के चक्कर में रेलवे का बूूम टूट गया। जिसके बाद स्लाइडिंग बूम के जरिए ट्रेन का परिचालन कराया गया। वहीं सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने चालक को गिरफ्तार कर लिया।
रविवार की दोपहर तीन बजे अलीगढ़ से बरेली जाने के लिए बरेली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का आने का समय हुआ। गेटमैन इकरार ट्रेन गुजारने संभल रोड स्थित 37बी फाटक बंद कर रहा था। बताया जाता है बूम अभी आधा गिरा था, तभी संभल की तरफ से आए ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने बंद हो रहे बूम को टक्कर मार दी, इस दौरान बूम क्षतिग्रस्त हो गया। गेटमैन ने तुरंत बूम टूटने की सूचना कंट्रोल रूम की दी। जिसके बाद मौके पर आरपीएफ पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं स्लाइडिंग बूम लगाकर ट्रेन का परिचालन कराया गया। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने टूटे बूम को ठीक किया।