{"_id":"6114307c8ebc3ef41a343206","slug":"raids-on-the-complaint-of-making-fake-medicines-samples-for-three-medicines-sambhal-news-mbd3989827131","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली दवाइयां बनाने की शिकायत पर छापेमारी, तीन दवाओं के लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली दवाइयां बनाने की शिकायत पर छापेमारी, तीन दवाओं के लिए नमूने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। एक फर्म में नकली दवाइयां बनाने की शिकायत के बाद औषधि प्रशासन की टीम ने मुरादाबाद रोड से थोड़ी अंदर संचालित दवाई बनाने की फर्म पर छापेमारी की है। टीम ने मौके से तीन दवाईयों के सैंपल लिए हैं। साथ ही दवाईयों के कई कार्टून भी अपने कब्जे में लिए हैं। इनकी कीमत करीब एक लाख रुपये होगी। शक है कि यह दवाईयां नकली हैं और गलत तरीके से यहां इन्हें बनाया जा रहा था। फिलहाल तीनों सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई हो सकेगी।
संभल-मुरादाबाद मार्ग से शहजादी सराय की ओर एफएलएम मार्केटिंग कंपनी के नाम से एक फर्म संचालित हो रही है। फर्म में एलोपैथिक औषधियां बनाई जाती हैं। जिला प्रशासन को शिकायत मिली कि फर्म में कुछ नकली दवाईयां भी बनाई जा रही हैं। इसके बाद डीएम के निर्देश पर सहायक आयुक्त औषधि मुरादाबाद के द्वारा एक टीम गठित की गई। बुधवार को यह टीम शहजादी सराय स्थित फर्म पर पहुंच गई। तीन से चार घंटे तक फर्म के अंदर पड़ताल की। टीम में शामिल डिप्टी कलेक्टर सुधीर कुमार, मुरादाबाद के औषधि निरीक्षक मुकेशचंद्र जैन, अमरोहा के राजेश कुमार और रामपुर की उर्मिला वर्मा ने बारीकी से हरेक बिंदु को देखा और समझा। आयुर्वेदिक एवं खाद्य विभाग से संबंधित प्रोडक्ट मिले तो खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया गया। अधिकारियों ने पाया कि एलोपैथिक औषधियों का अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है। हालांकि जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा। फिलहाल तीन एलोपैथिक औषधियों को विश्लेषण के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई हो सकेगी।