{"_id":"5dae09568ebc3e93d62b1ddf","slug":"raid-on-sweet-shop-sambhal-news-mbd326634444","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने 7.3 क्विंटल रसगुल्ले जब्त किए, नमूने जांच को जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने 7.3 क्विंटल रसगुल्ले जब्त किए, नमूने जांच को जाएंगे
विज्ञापन
संभल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रवर्तन दल ने छेना रसगुल्ला कारोबारियों के यहां छापेमारी की गई है। रसगुल्ले का माल काफी बड़ी मात्रा में जब्त किया गया है। नमूने लिए गए हैं। परीक्षण के लिए नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
वहीं दूसरी ओर कई मिठाई कारोबारियों को सफाई व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। नखासा थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर मालनी निवासी इलियास व इस्तेकार के रसगुल्ले की भट्ठी पर खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने छापामारी की है। मौके पर मिले छेना और पनीर के नमूने लिए गए हैं। इस्तेकार की भट्ठी पर तैयार रखे छह क्विंटल रसगुल्ले जब्त किए गए हैं। वहीं इलियास की भट्ठी पर रखे 1.3 क्विंटल भी जब्त किए गए हैं।
इसके अलावा प्रवर्तन दल ने संभल और गवां स्थित मिठाई की दुकानों पर निरीक्षण किया है। सभी दुकानदारों को सफाई व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीके त्रिपाठी ने बताया कि दिवाली के पर्व पर मिलावटी मिठाइयों को नहीं बेचने दिया जाएगा। रसगुल्ले जो प्रवर्तन दल ने जब्त किए हैं। उसके नमूने परीक्षण के लिए भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। जब्त किए गए रसगुल्लों की कीमत करीब 1.16 लाख आंकी गई है।