फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Raid on fertilizer, seed shops in the district, took nine samples

जिले में खाद, बीज की दुकानों पर छापे, नौ नमूने लिए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Raid on fertilizer, seed shops in the district, took nine samples
संभल/चंदौसी/गुन्नौर। जिले में कृषि विभाग और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में खाद व बीज की दुकानों पर छापे मारे। जिले में तीन टीमों ने 67 दुकानों का निरीक्षण किया। सात दुकानों से नमूने भरे गए। संभल में टीम को 23 दुकानों बंद मिलीं। दुकान बंद कर भागे संचालकों को नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन

गुन्नौर तहसील में एसडीएम रामकेश धामा के साथ टीम में जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र सिंह रहे। उन्होंने बबराला, रजपुरा और गवां की खाद बीज की एक दर्जन दुकानों पर छापेमारी की। खाद और बीज के सैंपल लेने के बाद स्टॉक भी चेक किए। बबराला में खाद बीज की चार दुकानों का स्टॉक चेक किया। साथ ही बीज व खाद के सैंपल भी लिए गए।
विज्ञापन

इसके बाद रजपुरा की चार, गवां की तीन दुकानों के स्टॉक चेक किए गए। खाद सैंपल लिए गए हैं। एसडीएम ने बताया कि सभी का स्टॉक भी चेक किया गया है। आगामी दिनों में धान की फसल में किसानों को खाद की सख्त आवश्यकता है। संभल तहसील में एसडीएम दीपेंद्र यादव के साथ उप कृषि निदेशक हीरा सिंह जीना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने करीब 25 से अधिक दुकानों की जांच की। एक दुकान से खाद का नमूना लिया है। टीम के आने की सूचना पर अधिकांश संचालक पहले ही ताला लगाकर फरार हो गए। टीम को 23 दुकानें बंद मिली। वहीं चंदौसी तहसील में एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित के साथ जिला भूमि संरक्षण अधिकारी ओंकार सिंह रहे। टीम ने 20 से अधिक दुकानों की जांच की। यहां भी कुछ दुकानदार पहले ताला लगाकर गायब हो गए। टीम ने चंदौसी तहसील में खाद का एक नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed