फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   quaranteen person create dispute

क्वारंटीन किए गए युवक ने जिला अस्पताल में किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
quaranteen person create dispute
संभल। मानसिक रूप से कमजोर युवक को जिला अस्पताल में क्वारंटीन किया हुआ है। शुक्रवार को युवक ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। चिकित्साकर्मियों से अभद्रता की। युवक का हंगामा देख काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। चिकित्साकर्मियों ने किसी तरह युवक को समझाया। इसके बाद हंगामा शांत हो गया। दरअसल यह युवक सोनभद्र का रहने वाला है लेकिन शहर में अंजान है और रामपुर से आने की बात सामने आई तो क्वारंटीन किया गया। अब युवक दो दिन से काफी परेशान कर रहा है। चिकित्साकर्मियों व अन्य स्टाफ के साथ अभद्रता करता है। चिकित्सा कर्मियों ने अब जल्द अस्पताल से छुट्टी देने का आश्वासन दिया है। चिकित्सकों का कहना है कि युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अब वह लोग लेने के लिए आएंगे। संभल तक कैसे पहुंचा इसकी जानकारी किसी को नहीं है। युवक के परिजनों ने बताया कि वह मानसिंक रूप से कमजोर है। बात- बात पर भड़क जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed