फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   PWD closed the drain, water filled the roads

सड़कों पर जलभराव ने किया लोगों को निकलना बंद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
PWD closed the drain, water filled the roads
संभल। गांव देवरखेड़ा के मोहल्ले अशोक नगर में अधिकांश सड़कों पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे नागरिकों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी ग्राम प्रधान द्वारा समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

गांव देवरखेड़ा व अशोक नगर में पिछले कई दिनों से कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहीं-कहीं पर जलभराव के चलते रास्ता तक बंद हो गया है। इससे लोगों को अपने घरों को जाने के लिए लंबे रास्ता तय करना पड़ता है या फिर उन्हें गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। जलभराव का कारण पानी निकासी न होना बताया जा रहा है। घरों से आसपास गंदा पानी भरा होने से संक्रामक रोग फैलने का अंदेशा बना हुआ है और पानी से बदबू आने से लोगों को घरों में कहना तक दूभर हो गया है। मुरादाबाद बाईपास से अशोक नगर में जाने वाले मार्ग पर जलभराव ने तालाब का रूप ले लिया है। कई बार ग्राम प्रधान व अन्य अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कराया जा सकता है। जिससे नागरिकों में रोष व्याप्त है। वहीं, ग्राम प्रधान विद्याराम का कहना है कि पीडब्ल्यूडी ने पुराना मुरादाबाद बाईपास पर नाला बंद कर दिया है। इस कारण पानी निकासी बंद होने से जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। बीडीओ से लिखित शिकायत की गई थी। बीडीओ ने शिकायत निस्तारण के लिए पीडब्ल्यूडी को भेजी है। कुछ दिनों बाद समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed