फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Protests against Delhi government, demand for hanging of accused

दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Protests against Delhi government, demand for hanging of accused
संभल। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी व सदस्यों ने तहसील परिसर में एकत्र होकर दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसमें बालिका के साथ हुई घटना को लेकर रोष जताया। आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की है और पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया है।
विज्ञापन

शनिवार को हुए इस विरोध प्रदर्शन में वक्ताओं ने दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। इसी क्रम में उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी को सौंपा। इसमें कहा है कि दिल्ली में नौ वर्षीय बालिका के साथ जो दिल दहला देने वाली घटना हुई है उससे इंसानियत शर्मसार हो गई। आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की और जला दिया। बेहद गरीब परिवार के साथ हुई इस घटना से विश्व हिंदू परिषद में रोष है। कहा कि दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। कानून व्यवस्था ठप हो चुकी है।
विज्ञापन

आरोपियों को फांसी दिए जाने और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये दिए जाने की मांग की है। इस दौरान अमित वार्ष्णेय, विशाल कुमार, अरविंद कुमार, अभिषेक शर्मा, आकाश शर्मा, साहिल गांधी, तरंग अग्रवाल, निहाल सिंह, आयुष कुमार, नीलांशु वार्ष्णेय, आलोक भारती, अंकित त्यागी, शिवम, अभिषेक सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed