फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Protested against Bangladesh by wearing black bands

Sambhal News: काली पट्टी बांधकर बांग्लादेश के खिलाफ किया विरोध-प्रदर्शन

Wed, 11 Dec 2024 02:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 11 Dec 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Protested against Bangladesh by wearing black bands
चंदौसी (संभल)। अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कैथल गेट में सिर पर काली पट्टी बांधकर बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया। कहा कि भारत सरकार को बांग्लादेश के खिलाफ कठोर कदम उठाना चाहिए। साथ ही बांग्लादेश के साथ सभी व्यापारिक संबंध खत्म करने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय के नेतृत्व में कैथल गेट में एकत्रित हुए और सिर पर काली पट्टी बांधकर और हाथों में नारे लिखी तख्ती लेकर बांग्लादेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा चिंता का विषय है। भारत सरकार को आगे आकर कठोर कदम उठाना चाहिए। ताकि वहां रह रहे हिंदू अल्पसंख्यकों को न्याय मिल सके। साथ ही बांग्लादेश के साथ सभी व्यापारिक संबंध खत्म कर देने चाहिए। कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकारों को भारत में रहने वाले बांग्लादेशी घुसपैठियों को भी देश से बाहर निकालना चाहिए। जो हमारे देश में अवैध रूप से रह रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में अमन कोरी, शुभम अग्रवाल, टीएस पाल, अतुल कश्यप, आकाश वार्ष्णेय, वीरपाल, रितिक वार्ष्णेय, शराफत खान, अरुण वार्ष्णेय, प्रह्लाद राय, सुमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed