फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest of woman on caa in sambhal

सीएए के खिलाफ महिलाओं का धरना जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
protest of woman on caa in sambhal
संभल। नगर के पक्का बाग स्थित हुसैनी मार्ग पर महिलाओं का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। महिलाएं नागरिकता संशोधन कानून को खत्म करने की सरकार से लगातार मांग कर रही हैं। कानून वापस नहीं होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहने की बात कही जा रही है। सोमवार को 38वें दिन भी महिलाओं का नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी रहा। महिलाओं ने सरकार से कानून को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

कहा कि सरकार ने संविधान के विपरीत कानून बनाया है। संविधान भेदभाव की इजाजत नहीं देता, लेकिन सरकार मुस्लिमों से भेदभाव कर रही है। इस कानून के विरोध में पूरे देशभर में प्रदर्शन चल रहे हैं। दिल्ली में असामाजिक तत्वों ने हिंसा कर दी। नागरिकता संशोधन का शांतिपूर्ण विरोध कर रही महिलाओं पर हमला किया गया। पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही। महिलाओं ने कहा कि यह हिंसा पुलिस विफल कर सकती थी। लेकिन पुलिस ने मिलीभगत कर हिंसा कराई।
विज्ञापन

इसमें काफी लोगों की जान गई है। सरकार को यह कानून वापस ले लेना चाहिए। जिससे देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शन खत्म हो सकें। मालूम हो 24 जनवरी से महिलाओं को विरोध प्रदर्शन चल रहा है। कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed