फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest of woman on caa in sambhal

सीएए के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
protest of woman on caa in sambhal
संभल में सीएए के विरोध में धरने पर बैठीं महिलाएं। - फोटो : SAMBHAL
संभल। दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर संभल में बड़ी संख्या में महिलाएं पिछले शुक्रवार से धरने पर बैठी हैं। राजनीतिक तथा सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और समर्थक रोजाना महिलाओं का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंच रहे हैं। महिलाओं के मुताबिक जब तक सीएए खत्म नहीं हो जाता है तब तक उनका धरना चलेगा। धरने में प्रतिदिन सैकड़ों महिलाएं एकत्र हो रही हैं। महिलाओं की भीड़ में शनिवार की दोपहर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से अपने अपने वाहनों से महिलाएं धरने में शामिल होने पहुंचीं जिससे कुछ समय के लिए मैदान छोटा पड़ने लगा।
विज्ञापन

अब मैदान के आसपास भी जगह देखी जा रही है, ताकि शांतिपूर्ण आंदोलन को आगे बढ़ाया जा सके। धरना स्थल पर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ तेवर हैं और एनआरसी तथा सीएए खत्म करने की मांग बुलंद है। अब तक स्थानीय सांसद और मुरादाबाद के सांसद व विधायक भी भागीदारी कर चुके हैं। जामिया मिलिया इस्लामिया की नबीला सादाब, आतिफा साद, हादिया शमीन भी धरने में भागीदारी के लिए पहुंची। जबकि दलित मुस्लिम एकता मंच के अध्यक्ष भीकम सिंह भारती और शहर तथा आसपास के चुनिंदा लोगों ने भागीदारी की जिसमें मुशीर खां तरीन, कौशल प्रजापति, डा. नाजिम, हेमलता वर्मा, मौलाना ममलूकुर्रहमान बर्क, सुल्तान कलीम साहब आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed