फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest of villagers in sambhal

गंदगी से निजात नहीं मिलने पर भड़के ग्रामीण, विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जताया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
protest of villagers in sambhal
संभल। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव निबौरा में गंदगी को लेकर ग्रामीण भड़क गए। ग्राम प्रधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने गांव के मुख्य मार्गों पर फैली गंदगी से निजात नहीं दिलाई। ग्रामीणों ने कई बार आग्रह किया है लेकिन सुनवाई नहीं होती। इसी क्रम में विरोध प्रदर्शन किया गया है। मंगलवार को हुए विरोध प्रदर्शन में ग्रामीणों ने कहा कि गांव के मुख्य मार्ग पर ही जलभराव और गंदगी फैली पड़ी है। इसी गंदी और जलभराव से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

इसकी शिकायत कई बार ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव से की गई, मगर निस्तारण नहीं हो सका। इसका खामियाजा ग्रामीणों को ही भुगतना पड़ रहा है। समय सिंह ने बताया कि गांव का मुख्य मार्ग परपिछले एक वर्ष से जलभराव और गंदगी का आलम बना हुआ है। ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई मगर किसी ने भी इसका संज्ञान नहीं लिया। गांव में संक्रमण बीमारी फैलने का अंदेशा है। स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव में सफाई कर्मचारी तो तैनात हैं मगर साफ सफाई भी नहीं की जा रही है। सफाई कर्मी गांव में कभी आता ही नहीं है। इसी के चलते तमाम गंदगी के ढेर लगे हैं। गांव की नालियों में कीचड़ भरी पड़ी है। इस दौरान दिनेश कुमार, ऋषिपाल, मनोज कुमार, वीरेश यादव, गुड्डू सिंह, महावीर सिंह, कमल सिंह, समरपाल सिंह, सुखवीर सिंह, राजेश कुमार, भोलूशंकर, राजकुमार, हेमसिंह, इस्माइल, शरीफ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed