{"_id":"5f32eef68ebc3e41103b9236","slug":"protest-of-villagers-in-sambhal-sambhal-news-mbd3588946157","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडाकोठी फीडर से लाइन काटकर बराही से जोड़ने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडाकोठी फीडर से लाइन काटकर बराही से जोड़ने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। संभल विकास खंड क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है। यह आक्रोश असमोली विकास खंड के टांडा कोठी फीडर सेे लाइन हटाने और बराही फीडर से लाइन जोड़ने को लेकर है। ग्रामीणों ने लाइन नहीं हटाने की मांग उठाई। साथ ही विरोध प्रदर्शन किया। समाधान नहीं होने पर रोड जाम करने की चेतावनी दी है। अधिशासी अभियंता से वार्ता कर टांडाकोठी फीडर से लाइन चालू करवाए जाने का आग्रह किया गया है।
मंगलवार को हुए विरोध प्रदर्शन में ग्रामीणों ने बताया कि गांव शाहपुर चमारान, बटौरा, खाबरी भोला, ततारपुर आदि गांवों को विद्युत उपकेंद्र टांडाकोठी से अब तक विद्युत आपूर्ति मिलती रही है। अब निकटवर्ती गांव बराही में विभाग द्वारा नया बिजली घर बनाया गया है। लोड कम करने के उद्देश्य से इन गांवों को टांडाकोठी से काटकर बराही से जोड़ा गया है। जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं।
उनका कहना है कि बराही से जोड़ने पर तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। टांडाकोठी से लाइन ठीक चल रही है तो फिर इसमें बदलाव किया जाना जरूरी ही नहीं है। इसलिए इसे बराही से हटाकर टांडाकोठी फीडर से जोड़ा जाए। ग्रामीणों ने बताया कि लाइन बदलने की प्रक्रिया के चलते दो दिनों से बिजली आपूर्ति नहीं मिली है। भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इस दौरान महेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, राजबहादुर सिंह, छोटेलाल, राजकुमार, संजीव, मुखराम, विशाल, सुदेशपाल सिंह, अंकुर शर्मा आदि रहे।