फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest of shiksha mitra in sambhal

बीएलओ ड्यूटी के विरोध में गरजे जिले भर के शिक्षामित्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
protest of shiksha mitra in sambhal
बहजोई। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संगठन की बैठक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में हुई। इस बीच शिक्षामित्रों ने बीएलओ ड्यूटी का विरोध करते हुए प्रदर्शन कर नारेबाजी की। वहीं धरना देकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट के निकट बड़ा मैदान पर प्रदर्शन के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने अपर जिलाधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया गया कि बीएलओ की ड्यूटी के लिए शिक्षामित्रों को लगाया जा रहा है, जबकि स्थानीय होने के कारण प्रत्याशी बीएलओ पर वोट कटवाने व बढ़वाने को लेकर नाजायज दबाव बनाते हैं।
विज्ञापन

इसको लेकर कई बार आपसी रंजिश भी हो जाती है। इसका खामियाजा पहले भी कई शिक्षामित्रों को अपनी जान देकर उठाना पड़ा है। बीएलओ ड्यूटी को लेकर शिक्षामित्रों में रोष है। अध्यक्षता नेमपाल सिंह ने की। ज्ञापन पर पदम सिंह, सत्यपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, मुनेश कुमार, राजेंद्र पाल, बृजेश कुमार, चेतन्य स्वरूप व अमर सिंह आदि के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed