{"_id":"5fce7ba58ebc3ecfe11cb585","slug":"protest-of-samajwadi-party-in-sambhal-sambhal-news-mbd3719110121","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान यात्रा निकाल रहे सपाइयों को पुलिस ने किया नजरबंद, हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान यात्रा निकाल रहे सपाइयों को पुलिस ने किया नजरबंद, हुई नोकझोंक
विज्ञापन
चंदौसी के मालगोदाम रोड पर बहजोई के लिए रवाना होते सपा पदाधिकारी।
- फोटो : CHANDAUSI
संभल। जिले की पुलिस और अधिकारियों ने सोमवार को दिन भर सपा के दिग्गज नेताओं की घेराबंदी रखी। उन्हें किसान जागरूकता यात्रा नहीं निकालने दी। सपा नेता जैसे ही अपने घरों से यात्रा निकालने के लिए आगे बढ़े तो पुलिस ने उनके कदम रोक दिए। इस पर सपाइयों की नोकझोंक हुई। सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क को दीपासराय में नजरबंद रखा गया। सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क और उनके समर्थकों को घर से नहीं निकलने दिया। पौने चार बजे एडीएम केके अवस्थी और एएसपी आलोक कुमार जायसवाल ने ज्ञापन लिया। जियाउर्रहमान बर्क, रजीउर्रहमान समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
किसान यात्रा निकालने के लिए घर से निकले संभल के विधायक नवाब इकबाल महमूद को पुलिस ने मियां सराय में रोक लिया। पुलिस उन्हें अपनी हिरासत में समर्थकों समेत निरीक्षण भवन लेकर आई। वे शाम तक नजर बंद रहे। इस दौरान युवा नेता सुहेल इकबाल ने अपने समर्थकों संग सरकार विरोधी नारेबाजी की। चौधरी अशरफ अली, सईद अख्तर, मुजाहिद हुसैन, यावर फराज, रियाजुल, मुजाहिद हुसैन समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
बराही में सपा के जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी को उनके ही गांव में कार्यकर्ताओं के संग रोक लिया गया। वे आगे बढ़े तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और शाम पांच बजे तक असमोली स्थित शुगर मिल के गेस्ट हाउस में नजर बंद रखा। सपा के सभी दिग्गज नेताओं को पुलिस ने सुबह से ही उनके घरों पर नजरबंद रखा। पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां सुबह छह बजे से ही घर पर नजर बंद थे। सरायतरीन में उनके कार्यालय और घर पर पुलिस का पहरा था। किसान यात्रा निकालने के लिए जब वे आगे बढ़े तो पुलिस ने रोका लिया। पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया और ज्ञापन स्वीकार करने के बाद घर पर ही नजर बंद बनाए रखा।