{"_id":"602ed18e8ebc3ee90924a993","slug":"protest-of-farmers-in-bahajoi-chandausi-news-mbd3801226198","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल रोको आंदोलन में बहजोई रेलवे स्टेशन पर गरजे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल रोको आंदोलन में बहजोई रेलवे स्टेशन पर गरजे किसान
विज्ञापन
बहजोई में रेल रोको आंदोलन को लेकर रेलवे स्टेशन परिसर में किसानों को संबोधित करते वक्ता।
- फोटो : CHANDAUSI
बहजोई। रेल रोको आंदोलन के तहत भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व किसानों ने रेलवे स्टेशन परिसर में धरना देकर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस बीच जमकर नारेबाजी की गई। सीओ समेत आरपीएफ, जीआरपी व स्थानीय पुलिस बल की तैनाती रही।
गुरुवार को रेल रोको आंदोलन के तहत भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी व किसान पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे से रेलवे स्टेशन परिसर में पहुंचना प्रारंभ हो गए। देखते ही देखते किसानों की संख्या बढ़ी और साढ़े बारह बजे करीब सभी पदाधिकारी व किसान परिसर में धरने पर बैठ गए।
किसानों को संबोधित करते हुए जिला संगठन मंत्री संजीव यादव ने कहा कि केंद्र की सरकार कृषि सुधार के नाम पर तीन नए कानून लाई है, जोकि पूरी तरह से किसान विरोधी हैं। इन कानूनों को अविलंब वापस लिया जाए।
विज्ञापन
इसके अलावा फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बिक्री के लिए कानून बनाया जाए। साथ ही किसानों को लंबित बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र दिलाया जाए तथा गाजीपुर बार्डर पर किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को शहीद का दर्जा देते हुए उनके परिजनों को सरकारी नौकरी दी जाए और किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ किया जाए।