{"_id":"5dd6e0d68ebc3e548d6f1c08","slug":"protest-of-electric-engineer-in-chandausi-chandausi-news-mbd330094334","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के इंजीनियरों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के इंजीनियरों का धरना जारी
विज्ञापन
चंदौसी के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना देते विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर्स।
- फोटो : CHANDAUSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। विद्युत विभाग में जीपीएफ व सीपीएफ घोटाले को लेकर प्रदेश भर का विद्युत विभाग आंदोलनरत है। विद्युत के अधिकारी व कर्मचारियों के बाद अब विभाग के अवर अभियंताओं ने हड़ताल कर दी है। सभी ने यहां विद्युत वितरण खंड परिसर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने कार्य बहिष्कार किया धरना प्रदर्शन किया।
जनपद के बिजली विभाग के अवर अभियंता राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के बैनर तले हड़ताल के दूसरे दिन गुरुवार को अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर इकट्ठा हुए।
इस दौरान बैठक कर वक्ताओं ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा किए गए जीपीएफ घोटाले से विभाग का हर कोई कर्मचारी व अधिकारी परेशान है। क्योंकि अधिकारी कर्मचारी भविष्य के लिए व आपात काल के लिए अपने वेतन से कटौती कर धनराशि जमा करते है। लेकिन सरकार की लापरवाही के कारण उनकी कमाई की यह धनराशि पीएफ घोटाले की भेंट चढ़ गई है। सरकार को चाहिए कि वह जमा जीपीएफ के भुगतान की गारंटी लेकर इसकी राजाज्ञा जारी करे।
विज्ञापन
साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। हड़ताल के दूसरे दिन किसी भी जेई ने कोई कार्य नहीं किया। जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ा।