{"_id":"5fe3afb08ebc3e3d445e5e77","slug":"protest-of-congress-in-sambhal-sambhal-news-mbd373686095","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री के आवास पर प्रदर्शन के अंदेशे में कांग्रेसियों को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री के आवास पर प्रदर्शन के अंदेशे में कांग्रेसियों को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
बहजोई स्थित पुलिस लाइन में बैठे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा और साथ में कांग्रेसी।
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री गुलाब देवी के घर के बाहर कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन प्रस्तावित था। इसे लेकर सतर्क हुई पुलिस ने जिले के चुनिंदा कांग्रेसियों को बुधवार की सुबह से ही उनके घर पर घेर लिया। जिन कांग्रेसियों ने घर से निकलने की जिद की तो उन्हें पुलिस ने अपनी गाड़ियों से पुलिस लाइन भेजा। पुलिस ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा समेत 15 कांग्रेसियों को बुधवार को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक बहजोई स्थित पुलिस लाइन में रोके रखा।
संभल कोतवाली की पुलिस बुधवार सुबह से ही विजय शर्मा के मोहम्मदपुर टांडा स्थित निवास पर पहुंच गई। जब उन्होंने चंदौसी में राज्यमंत्री गुलाब देवी के आवास पर प्रदर्शन के लिए जाने की जिद की तो पुलिस ने उन्हें तथा कांग्रेस नेता सुधीश राघव, चुन्नीलाल सैनी को सुबह 11 बजे पुलिस की गाड़ी से बहजोई स्थित पुलिस लाइन भेज दिया। कांग्रेसियों ने जयंती मनाने के लिए छोड़े जाने की जिद की तो पुलिस ने चौधरी चरण सिंह की तस्वीर मंगाकर दी। इसके बाद कांग्रेसियों ने जयंती मनाई।
संभल में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तौकीर अहमद को घर से नहीं निकलने दिया गया। चंदौसी से महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कल्पना सिंह और कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मुनेश शर्मा को पुलिस लाइन भेजा गया। इसकी जानकारी मिलने पर जो कांग्रेसी पुलिस लाइन पहुंचे थे, उन्हें भी पुलिस ने रोक लिया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि डा. साबिर अली, काजी हम्माद मुबीन, आसिम, कसीम खान, सत्यपाल सिंह यादव, साहू संजीव कुमार, शफीक ठेकेदार, तिलक सिंह यादव, पवन गिरी, कासिम खान उनके साथ पुलिस लाइन में रहे। इस मामले में एसपी चक्रेश मिश्रा ने कहा कि जो कांग्रेसी शांतिभंग कर सकते थे, उन्हें पुलिस लाइन में रोका गया और शाम पांच बजे छोड़ दिया गया।