फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest of aap party in sambhal

केंद्र सरकार पर भड़के आप के कार्यकर्ता, बिल का विरोध किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
protest of aap party in sambhal
संभल। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लाया गया राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र संशोधन अधि नियम 2021 का विरोध किया। पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन कर रोष भी जाहिर किया। बुधवार को नई तहसील परिसर पहुंचे आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार पर मनमानी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र संशोधन अधि नियम 2021 बिल ला रही है। इससे दिल्ली सरकार को कमजोर करने की साजिश है। इस बिल के पास होने पर सभी शक्तियां एलजी के पास होंगी और प्रस्तावों को लागू करने का फैसला उनकी मेहरबानी पर होगा। वक्ताओं ने कहा कि एमसीडी उपचुनाव में मिली भाजपा को हार के बाद यह किया जा रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष मोहम्मद काशिफ खान, एहतेशाम अहमद, अरूण कुमार, अजय, विशाल, दीपक देवल, मनोहर सिंह, जरीफ अहमद, मोहम्मद अली नकवली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed