{"_id":"5f04c09c8ebc3e8bef0537e8","slug":"protest-for-school-fee-in-chandausi-chandausi-news-mbd3550735135","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने तराजू में नोटों के साथ तोली किताबें, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने तराजू में नोटों के साथ तोली किताबें, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
चंदौसी के कैथल गेट में तराजू में रखकर नोटों से किताबों को तोलते व निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ प्?
- फोटो : CHANDAUSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने निजी स्कूल संचालकों के विरोध में कैथल गेट पर तराजू पर किताब और नोटों को तोलकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप निजी स्कूल संचालकों के विरुद्ध जमकर नारेेबाजी की।
व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि जहां एक ओर मध्यमवर्गीय परिवार आर्थिक परेशानी से जूझ रहा है। वहीं दूसरी ओर निजी स्कूल संचालक फीस मांगकर उनका आर्थिक शोषण कर रहे हैं। इस समय कोरोना महामारी के कारण आय के सभी साधन बंद पड़े हैं।
बाजार बंद होने से व्यापारियों का व्यापार चौपट पड़ा है और उद्योग धंधे भी बंद पड़े हैं। जिसको लेकर लोग पहले से ही परेशान हैं। इसके बाद निजी स्कूल संचालक अभिभावकों से बच्चों की फीस जमा करने का दबाव बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस समय निजी स्कूल संचालकों को मानवता के नाते फीस नहीं लेनी चाहिए। जब बच्चा स्कूल जा ही नहीं रहा है, तो फीस किस बात की मांगी जा रही है। व्यापारियों ने कहा कि निजी स्कूलों पर लगाम लगाई जाए। अन्यथा व्यापारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर प्रेम ग्रोवर, राजू चड्ढा, शाहआलम मंसूरी, संजय कश्यप, अंशुल वार्ष्णेय, आशीष कुमार, ईशान चड्ढा, अतुल कश्यप आदि मौजूद रहे।