फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Protest by railway employees for demands

मांगों को लेकर रेल कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Protest by railway employees for demands
चंदौसी। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन शाखा कर्मचारियों ने मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ संगठन के मंडल मंत्री की अधिकारियों से हुई वार्ता के बाद समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिला। वक्ताओं ने कहा कि संगठन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर है।
विज्ञापन

बुधवार को यूआरएमयू की ब्रांच काउंसिल की मीटिंग सहायक अभियंता चंदौसी के अधीन कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं के विषय में चर्चा की गई। साथ ही समस्याओं का निवारण भी हुआ। आरोप है कि कर्मचारियों के टीएमसी के फार्म पर सभी इंचार्जो के द्वारा एक महीने से हस्ताक्षर नहीं किये जा रहे थे। इसको लेकर संगठन पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया तथा यूनियन के मंडल मंत्री को अवगत कराया।
विज्ञापन

मंडल मंत्री की सीनियर डीईएन से हुई वार्ता के बाद समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिला। वक्ताओं ने कहा कि यूआरएमयू कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा अग्रसर है। साथ ही चंदौसी से मंडल सहायक अभियंता के स्थानांतरण पर खुशी व्यक्त की। कहा कि उनके अत्याचारों से कर्मचारी पीड़ित थे। संगठन की मांग पर ही उनका स्थानांतरण हुआ है। मीटिंग में शाखा सचिव राजकुमार, शाखा अध्यक्ष सलीम खान, शाखा उपाध्यक्ष आशु प्रताप, अतुल कुमार, विक्रम सिंह, इकरार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed