फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Protest by burning effigy of Wasim Rizvi

वसीम रिजवी का पुतला फूंककर जताया विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Protest by burning effigy of Wasim Rizvi
असमोली के गांव बुकनाला सादात में वसीम रिजवी का पुतला फूंकता युवक। - फोटो : SAMBHAL
वसीम रिजवी का पुतला फूंककर जताया विरोध
विज्ञापन

ओबरी (संभल)। असमोली के गांव बुकनाला सादात में शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ मुस्लिम समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही नारेबाजी करते हुए पुतला फूंक कर कार्रवाई की मांग की। कहा गया कि वसीम रिजवी ने नबी की शान में गुस्ताखी की है।

शुक्रवार गांव बुकनाला में वसीम रिजवी के बयान को लेकर मुस्लिम समुदाय में आक्रोश पनप गया। विरोध प्रदर्शन के साथ वसीम रिजवी का पुतला फूंककर कार्रवाई की मांग की है। कहा कि वसीम रिजवी के बयान से शिया समुदाय के साथ-साथ इस्लाम के सभी समुदायों को ठेस पहुंची है। जिससे पूरे मुस्लिम समुदाय में रोष है। ओबरी में इमाम सय्यद रिजवान ने वसीम रिजवी के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं बुकनाला सादात जुमा की नमाज के बाद अली नकी के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने वसीम रिजवी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। साथ ही पुतला बनाकर फूंका गया। अली नकी ने कहा वसीम रिजवी ने पहले कुरान की बेहुरमती की और अब इस्लाम के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के चरित्र पर अभद्र टिप्पणी कर हिंदुस्तान की गंगा जमुनी तहजीब को तोड़ने का काम किया है। मोहम्मद हैदर ने कहा कि वसीम रिजवी ने नबी की शान में गुस्ताखी की है। इसके लिए उसे फांसी दी जाए। इस मौके पर शबाहत अब्बास, पैकर अब्बास, मोहम्मद कामरान, अयान अब्बास, शोएब रजा, नईम हैदर, डा. मोहम्मद मियां, मोहम्मद अलीम, हिदायत अली आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed