फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Protest, altercation with electrical workers who went to connect wires

Sambhal News: तार जोड़ने गए विद्युत कर्मियों से नोकझोंक, प्रदर्शन

Mon, 01 Apr 2024 12:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 01 Apr 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Protest, altercation with electrical workers who went to connect wires
सरायतरीन। गांव अहमदनगर थरैसा में घरों के ऊपर से गुजर रही जर्जर हाईटेंशन लाइन के टूटे तार को सही करने पहुंचे विद्युत कर्मियों और गांव के लोगों में नोकझोंक हो गई। ग्रामीण हाईटेंशन लाइन को घरों के ऊपर से ही हटाए जाने की मांग कर रहे थे। जबकि कर्मचारी सिर्फ टूटे तार को जोड़कर आपूर्ति बहाल करने के प्रयास में थे। दोनों में काफी नोकझोंक हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। कहा कि लंबे समय से तार जर्जर हैं और इसे हटाने की मांग कर रहे हैं पर यह नहीं हटाए जा रहे हैं। जब तक आबादी में से हाईटेंशन लाइन नहीं हटाई जाएगी, तब तक तार नहीं जोड़ने दिया जाएगा। इसके बाद कर्मी बिना तार जोड़े ही चले गए। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर तार जोड़ने की मांग उठाई है। इस दौरान भूरी देवी, विद्या देवी, शारदा देवी, रिंकी, राम बेटी, श्रीपाल, मिथलेश देवी, संजू, महेश सिंह, जयप्रकाश, इसरार, गिरिराज सिंह, राजपाल आदि रहे। एसडीओ देहात कुलदीप कुमार कहा कहना है कि ग्रामीणों ने गलत तरीके से हाईटेंशन लाइन के नीचे मकान बनाए हैं। ग्रामीणों ने हाईटेंशन लाइन नहीं जोड़ने दी है। इस मामले की जानकारी अवर अभियंता के द्वारा दी गई है। ग्रामीणों से बातचीत करके जल्द कोई समाधान ढूंढा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed