{"_id":"6828ef0e4f9906c2ee0ac057","slug":"protest-against-turkiye-and-azerbaijan-chandausi-news-c-204-1-chn1001-120120-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: तुर्किये और अजरबैजान के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: तुर्किये और अजरबैजान के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
चंदौसी। युद्ध में पाकिस्तान का समर्थन करने के कारण्द श भर में तुर्किये और अजरबैजान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। शनिवार को अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल ने बड़ा बाजार के सुपर मार्केट में दोनों देशों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और दोनों देशों से आयात और निर्यात पूर्ण रूप से बंद करने की अपील सभी राज्यों से की।
शनिवार को अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी सुपर मार्केट में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने तुर्किये और अजरबैजान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। संगठन के नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि दोनों देशों से व्यापार और गद्दारी एक साथ नहीं चलेगी। तुर्किये में जब भूकंप आया था, तो उसकी सबसे पहले मदद भारत ने की थी। लेकिन फिर भी गद्दार देश तुर्किये ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान का साथ दिया। ऐसे में हम इस देश का बहिष्कार करते हैं।
अब चाहे ज्वेलरी का व्यापार हो या फिर मार्बल, तंबाकू और कपड़े का व्यापार हो, इस देश से किसी भी प्रकार का व्यापार नहीं किया जाएगा। प्रदेश मंत्री शाहआलम मंसूरी ने कहा कि जो भी देश भारत की एकता व अखंडता को चुनौती देगा। तो भारतीय व्यापारी उसका जवाब आर्थिक बहिष्कार के जरिए देंगे। इस दौरान राजू चड्डा, मोहित सिंह, उमेर शमशी, शिशिर वार्ष्णेय, मेहताब शम्सी, विशाल, मोनू कृष्णा, रमाकांत शर्मा, पवन, प्रियांशु, विक्की, कुश कुमार रावत, सुमित यादव आदि मौजूद रहे।