फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Protest against the India-US trade deal

Sambhal News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Protest against the India-US trade deal
संभल। ऑल इंडिया खेत मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने बुधवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इससे पहले विरोध प्रदर्शन किया। भारत-अमेरिका ट्रेड डील को वापस लेने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि यदि यह समझौता लागू हुआ तो छोटे और मध्यम किसानों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल हो जाएगा। इसका असर खेती के साथ-साथ डेयरी और पोल्ट्री क्षेत्र पर भी पड़ेगा। आरोप लगाया कि सरकार की मौजूदा नीतियां किसानों के हितों के खिलाफ हैं। मांग की कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता तत्काल रद्द किया जाए।
विज्ञापन

साथ ही, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार सभी फसलों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाए और किसानों की संपूर्ण कर्जमुक्ति सुनिश्चित की जाए। इस दौरान विशेष, महेंद्र सिंह, अमर सिंह, अंकित चाहल, वीरभान, तारीफ सिंह, रामेश्वर सिंह, पीतम यादव, उदयवीर, विशबंर, निर्भय शर्मा, तेजपाल सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed