{"_id":"5a8494c14f1c1b91268ba485","slug":"procession-withdrawn-between-hard-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाफिजपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच निकला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाफिजपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच निकला जुलूस
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Thu, 15 Feb 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
SHIVRATRI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव हाफिजपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच परंपरागत रास्ते से जुलूस निकला। कांवड़ियों ने शिव मंदिर पर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। पुलिस की सतर्कता और मुस्तैदी से महाशिवरात्रि पर जुलूस का आयोजन शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। पिछले साल गांव में दो वर्गों के बीच टकराव और पथराव हुआ था। इसे लेकर अधिकारियों की निगाह भी गांव पर बनी थी।
पिछले वर्ष गांव हाफिजपुर में महाशिवरात्रि के मौके पर जुलूस को लेकर दो वर्ग के लोग आमने-सामने आ गए थे। विवाद के बाद पथराव हुआ था। इसमें रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस बार पुलिस और प्रशासन ने कदम बढ़ाते हुए एहतियाती इंतजाम किए। कोतवाली प्रभारी ने पिछले दिनों दोनों वर्ग के लोगों के साथ संवाद करके सौहार्द कायम रखने की अपील की थी। इसका असर बुुधवार को दिखा। गांव में किसी तरह का विवाद न हो। इसके लिए सुबह से ही बड़ी तादाद में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई थी। कोतवाली प्रभारी अनिल समानिया की मौजूदगी में निर्धारित समय पर कांवड़ियों का जुलूस शुरू हुआ। इसमें युवा डीजे पर बज रहे गीतों पर नाचते गाते हुए चल रहे थे। जबकि कई ग्रामीण भजन कीर्तन कर रहे थे। परंपरागत मार्ग से जुलूस निकला। शिव मंदिर पर पहुंचे कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस बीच सांप्रदायिक सौहार्द का नजारा भी दिखा। दूसरे वर्ग के लोगों ने कांवड़ियों के जलपान की व्यवस्था की। इसमें सुरक्षा कर्मियों ने भी हिस्सा लिया।
सुरक्षाकर्मियों ने मंदिर पर टेका माथा ः गांव हाफिजपुर में सुरक्षा में लगे कर्मियों में भी आस्था देखने को मिली। कई कर्मी मंदिर पर पहुंचे। वहां भगवान शिव को नमन किया। कुछ देर रुकने के बाद अपनी ड्यूूटी के स्थान पर आ गए। सुरक्षा कर्मियों की गतिविधि देखकर लोग भी हैरान से दिखे।