फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Procession: City lit up, faith every step

शोभायात्रा : शहर जगमग, आस्था पग-पग

Sun, 08 Sep 2024 05:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 08 Sep 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Procession: City lit up, faith every step
चंदौसी (संभल)। गणेश चतुर्थी पर शनिवार को प्रथम पूज्य भगवान गणपति का जन्मोत्सव आस्था और श्रद्धा से मनाया गया। गणेश मेला परिषद ने श्रीगणेश मंदिर से स्वचलित झाकियों संग महाप्रभु की भव्य रथयात्रा निकाली। स्वचलित झाकियां, बैंड व खेल तमाशे आकर्षण का केंद्र रहे। भव्य नजारा देखने के लिए सड़कों से लेकर छतों तक आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। आसपास के जिलों से एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं शामिल हुए। सुरक्षा के लिहाज से रथयात्रा मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारी भी निगरानी बनाए रहे।
विज्ञापन


दोपहर चार बजे गणेश रथयात्रा का उद्घाटन जनपद के प्रभारी मंत्री धर्मपाल ने किया। रथयात्रा में आगे घोड़े, ऊंट चल रहे थे। जिन्हें देख कर बच्चे आकर्षित हो रहे थे। इसके पीछे मानव गुड्डा की झांकी करतब दिखा कर लोगों को गुदगुदा रही थी। मानव गुड्डा के आसपास युवा नजर आ रहे थे। खाटू श्याम बाबा की झांकी के आगे लोग नतमस्तक करते हुए निकल रहे थे। मतस्य अवतार की झांकी भी शोभा बढ़ा रही थी। रामलला की झांकी के आगे लोग रामधुन पर झूम रहे थे। महाकाली का विकराल स्वरुप लोगों को आकर्षित कर रही थी। नारियल से प्रकट होती मां दुर्गा, नरसिंह अवतार, काल भैरव, बाल स्वरुप श्री गणेश की झांकी मनमोह रही थी। रामायण लिखते श्री गणेश, गोपियों संग महारास रचते भगवान श्रीकृष्ण की झाकिया देख लोग मंत्रमुग्ध हो रहे थे। प्रत्येक झांकी के आगे एक बैंड भजनों की ध्वनि बिखेर कर भक्ति का माहौल बना रहा था। रथयात्रा में सोलह फिट ऊंचे हनुमान जी की माऊथ फ्रेशनर के आइटम से सजाई गई झांकी और आर्टिफिशियल सफेद इलायची व मखाने से सजाई गई महाप्रभु श्री गणेश की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। खास बात ये दिन ढलते ही अंधेरा होने पर जब झाकियों पर रंग बिरंगी लाइटें रोशन हुईं तो झांकी अद्भुत छटा बिखेर रही थी। जिससे लोगों की नजर झांकी से हट नहीं रही थी। इसके बाद सिंहासन पर विराजमान संतोषी माता की झांकी के बाद महाप्रभु श्री गणेश का मुख्य सिंहासन चल रहा था। सिंहासन के आगे कीर्तन मंडली हरे रामा हरे कृष्णा महामंत्र का जाप करते हुए चल रही थी। जिस पर युवा झूम रहे थ। कुंदरकी, चन्दौसी, जेबर, दिल्ली आदि के बैंड शामिल रहे। म्यूजिकल पार्टी व ढोल ताशे भी थे। वहीं मंदिर के बाहर बने मंच पर अतिथि विराजमान थे। संचालन कर रहे अरविंद कुमार गुप्ता बारी-बारी से आ रही झांकियों के बारे में विस्तार से बता रहे थे।
विज्ञापन

-----
डीएम और एसपी ने मुख्य रथ पर की आरती
जनपद के डीएम राजेंद्र पैन्सिया और एसपी कुलदीप सिंह गुनावत भी गणेश मंदिर पहुंचे। उन्होंने रथयात्रा के अंत में चल रहे महाप्रभु श्री गणेश के पीतल के सिंहासन पर आरती की। साथ ही रथयात्रा का नजारा लिया। इस दौरान मेला परिषद के सचिव हरिगोपाल वार्ष्णेय, ललित किशोर गुप्ता, मनोज कुमार मीनू, रविंद्र कुमार रूपी, प्रजीत लालू, प्रभात कृष्णा, विनय सर्राफ, मेजर शशिकांत गुप्ता, प्रफुल्ल कुमार, सत्येंद्र मामा, शुभम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
इन मार्गों से निकली रथयात्रा
गणेश चतुर्थी पर सीता रोड स्थित गणेश मंदिर से भगवान गजानन की भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर मनिहार चौक, सुंदर मोहल्ला, बिसौली गेट, पुरानी पैंठ, बड़ा बाजार, घंटाघर, फड़याई बाजार, कैथल गेट, मेला ग्राउंड से होती हुई देर रात पुन: गणेश मंदिर परिसर पहुंच कर संपन्न हुई।
----------
गणेश मंदिर और रथयात्रा मार्ग पर तैनात रहा पुलिस बल
शनिवार को रथयात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को पर्याप्त संख्या में पुलिस बल व पीएसी के जवान तैनात किए गए थे। गणेश मंदिर व आसपास के क्षेत्र को पुलिस छाबनी में तब्दील कर दिया गया था। रथयात्रा मार्ग पर हर 25 कदम की दूरी पर पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। वहीं शहर के चौराहों व तिराहों पर पुलिस मुस्तैद रही।
-----
रथयात्रा को कैमरे में कैद करने की रही होड़
रथयात्रा को युवा ही नहीं महिलाओं और पुरुषों में भी अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने की होड़ रही। छतों व छज्जों पर बैठे लोगों समेत सड़क पर चलते फिरते हुए लोगों ने झाकियों को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया।

यूट्यूब पर दिखाया गया लाइव प्रसारण
गणेश चतुर्थी पर नगर में निकली भगवान श्री गणेश की भव्य रथयात्रा का यूट्यूब पर लाइव प्रसारण दिखाया गया। जिससे उन लोगों ने घर बैठे ही अपने मोबाइल पर रथयात्रा का अद्भुत घर बैठे नजारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed