फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Process of purchasing industrial corridor land accelerated, Rs 104 crore sent to accounts

Sambhal News: औद्योगिक गलियारे की जमीन क्रय करने की प्रक्रिया तेज, 104 करोड़ खातों में भेजे

Sat, 23 Mar 2024 04:35 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 23 Mar 2024 04:35 PM IST
विज्ञापन
Process of purchasing industrial corridor land accelerated, Rs 104 crore sent to accounts
संभल। औद्योगिक गलियारे की जमीन प्रशासन तेजी से क्रय कर रहा है। इससे औद्योगिक गलियारा स्थापित होने में कम समय लगेगा। 60 हेक्टेयर जमीन का बैनामा किसानों ने कराया है। शुक्रवार तक 104 करोड़ से ज्यादा धनराशि किसानों के खाते में भेज दी गई है। अन्य जमीन का बैनामा भी कराकर उनका भी भुगतान प्रशासन जल्द करेगा। तेजी से जमीन क्रय करने की प्रक्रिया से औद्योगिक गलियारा स्थापित होने में कम समय लगेगा।
विज्ञापन

दरअसल गांव खिरनी मोहिउद्दीनपुर और बसला क्षेत्र की 120.31 हेक्टेयर जमीन क्रय की जा रही है। यह जमीन वर्तमान सर्किल रेट के मुताबिक 193.31 करोड़ रुपये में क्रय की जाएगी। वहीं गांव सारंगपुर और अमावती कुतुबपुर में क्रय की जानी वाली जमीन के प्रकाशन के लिए शासन की मंजूरी का इंतजार है। दरअसल चार गांवों के एक हजार से ज्यादा किसानों से करीब 240 हेक्टेयर भूमि क्रय की जानी है। बैनामा प्रक्रिया जनवरी से चल रही है। करीब ढ़ाई महीने में प्रशासन ने 60 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन का बैनामा किसानों से करा लिया है। 104 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान भी कर दिया है।
विज्ञापन


औद्योगिक गलियारा बनने से विकास में लगेंगे पंख, रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
संभल। गंगा एक्सप्रेस-वे किनारे स्थापित किए जाने वाले औद्योगिक गलियारे की दूरी संभल से करीब सात किलोमीटर दूर है। इस औद्योगिक गलियारे से सबसे तेजी से विकास संभल का होगा। संभल-गवां मार्ग पर विकास के पंख लग जाएंगे। साथ ही औद्योगिक गलियारे से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। संभल में आलू की बड़ी फसल की जाती है। फूड प्रोसेसिंग यूनिट के स्थापित होने से किसानों को फसल के समय ही आलू के सही दाम मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-बैनामा प्रक्रिया तेजी से कराई जा रही है। किसानों को 104 करोड़ से ज्यादा का भुगतान कर दिया गया है। अन्य बैनामा की प्रक्रिया भी तेजी से पूरी कराई जाएगी। जिससे समय से औद्योगिक गलियारे की जमीन को क्रय किया जा सके। -प्रदीप कुमार वर्मा, एडीएम, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed