फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Prime Minister may come to lay the foundation stone of Shri Kalki Dham, administration alerted

Sambhal: श्री कल्कि धाम के शिलान्यास में आ सकते हैं पीएम मोदी, प्रमोद कृष्णम ने की मुलाकात, 19 को होगा आयोजन

Sat, 03 Feb 2024 04:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Updated Sat, 03 Feb 2024 04:01 AM IST
सार

संभल स्थित श्री कल्कि धाम के शिलान्यास में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं। इसको लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। पुलिस ने पीएम के दौरे को देखते हुए तैयारी शुरू कर ली है। श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इसको लेकर पीएम से मुलाकात की थी। इसका आयोजन 19 फरवरी को होना है। 

विज्ञापन
Prime Minister may come to lay the foundation stone of Shri Kalki Dham, administration alerted
पीएम मोदी से मुलाकात करते कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्री कल्कि धाम के शिलान्यास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ सकते हैं। जिसको लेकर पुलिस व जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी मनीष बंसल, पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीश्चंद्र श्री कल्कि धाम पहुंचे, जहां 19 फरवरी को शिलान्यास होना है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर शिलान्यास का निमंत्रण पत्र देकर कार्यक्रम में आने का आग्रह किया था। निमंत्रण पत्र को स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स से निमंत्रण पत्र मिलने पर आभार जताया था।
विज्ञापन


इससे संभावना है कि प्रधानमंत्री शिलान्यास में शामिल हो सकते हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि ऐंचोड़ा कंबोह में बनने वाला श्री कल्कि धाम विश्व का पहला मंदिर होगा जहां भगवान विष्णु के दस अवतार के गर्भगृह होंगे। इसका पुराणों में उल्लेख है कि भगवान कल्कि का अंतिम अवतार संभल में अवतरित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि श्री कल्कि धाम के निर्माण का सपना 18 वर्ष पहले देखा था जो अब साकार होने जा रहा है। शिलान्यास में देशभर के दस हजार से ज्यादा साधू-संत शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सभी राजनीतिक दलों के प्रमुख भी आएंगे। निमंत्रण पत्र लगातार दिए जा रहे हैं।


श्री कल्कि धाम का शिलान्यास होना है। वहां व्यवस्थाओं की जानकारी करने के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग आएंगे। इसी को लेकर जानकारी की गई है। - कुलदीप सिंह गुनावत, पुलिस अधीक्षक संभल।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed