{"_id":"6175ad447fbe844eeb68056d","slug":"priest-commits-suicide-in-domestic-dispute-sambhal-news-mbd4072913190","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह में पुजारी ने आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू कलह में पुजारी ने आत्महत्या की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असमोली (संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मछरिया में मंदिर के पुजारी का शव पेड़ पर लटका मिला। सुबह पुजारी का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में स्वयं आत्महत्या करने की बात कही है। सुसाइड नोट में कहा कि गांव के किसी भी भक्त को परेशान न किया जाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
थाना असमोली क्षेत्र के गांव सघन मछरिया निवासी रोहताश सिंह (55) गांव के ही मंदिर पर पूजा पाठ करते थे। रात को मंदिर परिसर में ही रहते थे। रविवार की सुबह ग्रामीण मंदिर पूजा करने के लिए गए, तो परिसर के बाहर पेड़ पर रस्सी के फंदे से उनका शव लटका मिला। शव देखकर ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में खुद माता को अपनी भेंट देने की बात कही है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के सबसे छोटे बेटे पवन ने पुलिस को तहरीर देकर मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की बात कही है।
यह लिखा है सुसाइड नोट में:
ओम हरि माता मंदिर
सेवा में,
थानाध्यक्ष असमोली को मेरा यह कहना है कि मैं बाबा रोहताश भगवान की शरण में जा रहा हूं। किसी का कोई दोष नहीं है। गांव के सभी भक्तों ने सेवा की है। गांव के किसी भी भक्त को सताना मत, सभी भक्तों को मेरा हाथ जोड़कर राम-राम।
विज्ञापन
मैं बाबा जी, माता को अपनी भेंट खुद ही चढ़ा रहा हूं, ओम हरी
जय माता दी
बाबा रोहताश गिरि
पांच दिन पहले पुलिस पहुंची थी कोर्ट का नोटिस लेकर
ग्रामीणों ने बताया कि रोहताश का वर्ष 2011 में परिवार के लोगों से ही जमीन को लेकर विवाद हो गया था। मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। रोहताश के ऊपर भी जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। वह पर तारीख नहीं जाता था। न्यायालय से उसके खिलाफ समन जारी हुआ था। करीब पांच दिन पहले असमोली पुलिस नोटिस लेकर पहुंची थी।
परिवार में थी कलह, परिजन नहीं बता रहे
मृतक रोहताश के चार बेटे हैं। तीन की शादी हो चुकी है, एक बेटा अविवाहित है। सभी बेटे अलग अलग रहते हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि परिवार में कलह थी। बेटे भी अलग-अलग रह रहे हैं। परिवार की कलह के चलते मृतक की पत्नी भी ढाई माह से मायके में रह रही है।
मंदिर के पुजारी का शव फंदे पर लटका मिला है। साथ ही सुसाइड नोट भी मिला है। मृतक के बेटे की तहरीर पर शव पीएम को भेजा गया है। मृतक के खिलाफ न्यायालय में उपस्थित न होने पर समन भी जारी हुआ था।
अरुण कुमार, सीओ संभल