{"_id":"60807e368ebc3e8da90d7551","slug":"prevent-growing-infection-it-has-been-divided-into-six-sectors-sambhal-news-mbd387044198","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल शहर में बढ़ रहे संक्रमण को रोकने के लिए छह सेक्टरों में बांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल शहर में बढ़ रहे संक्रमण को रोकने के लिए छह सेक्टरों में बांटा
विज्ञापन
संभल। नगर में संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बैठक की और जांच को रफ्तार दिए जाने पर मंथन किया। इसी क्रम में शहर को छह सेक्टरों में बांटा गया है। जिससे जांच का दायरा बढ़ जाए और संक्रमण पर काबू पाया जा सके। संक्रमितों के संपर्क में रहे लोगों की भी सही तरीके से जांच हो सके। बुधवार को नगर के प्रभारी बनाए गए डा. अजफर कमाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में सीएचसी प्रभारी डा. मनीष अरोड़ा व डा. नीरज शर्मा शामिल हुए।
इसमें तय हुआ कि शहर में छह टीमें काम करेंगी तो जांच का दायरा बढ़ेगा और संक्रमितों के संपर्क में रहे लोगों को आसानी से तलाश किया जाएगा। जिससे संक्रमण फैलने से रोकने में मदद मिलेगी। तीन टीमों को कोविड कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें टीम में शामिल कर्मियों की आठ-आठ घंटे की ड्यूटी रहेगी।
इसके लिए नंबर जारी किया जाएगा तो शहर के मुख्य स्थानों पर चस्पा होगा। यह नंबर गुरुवार को जारी कर दिया जाएगा। इस दौरान डा. सुनील त्यागी, डा. सचिन गौतम, डा. फातिमा, डा. नीलोफर, राशिद अली, अंकित वर्मा, राजेश कुमार, हर्वेन्दर यादव, सचिन कुमार, मनोज यादव आदि रहे।