फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   preparation for kanwar yatra

कांवड यात्रा के दौरान आपसी सौहार्द कायम कराएगी पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
preparation for kanwar yatra
संभल। पुलिस प्रशासन ने कांवड यात्रा के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आपसी सौहार्र्द कायम किया जाएगा। इसके लिए वह जगह जगह प्रमुख लोगों से संवाद करेंगे और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करने का आह्वान करेंगे। सभी थानाध्यक्षों को इसके लिए निर्देशित किया गया है। बीते वर्ष पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने सांप्रदायिक सौहार्र्द की मिसाल कायम कराई थी।
विज्ञापन

उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से संवाद किया था। जिसके बाद कई जगह मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा की थी। इसी क्रम में इस बार तैयारी की गई है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वह कांवड यात्रा के दौरान आपसी सौहार्र्द कायम कराना चाहते हैं। जिससे आपसी भाईचारा बना रहे। इसके लिए कांवड यात्रा शुरू होने से पहले जनपद भर में पुलिस कार्यक्रम करेगी। जिसमें लोगों से आपसी सौहार्र्द कायम करने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन आपसी सौहार्र्द चाहता है और आम जनता भी यही चाहती है। इसलिए इस बार कांवड यात्रा को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। प्रयास रहेगा कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी सांप्रदायिक सौहार्र्द देखने को मिले और दोनों समुदायों के लोग खुशी से एक दूसरे का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं इस बार ज्यादा से ज्यादा ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, जिससे आपसी भाईचारा बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed