{"_id":"68e0391be41b123d150b3e68","slug":"precautionary-vigilance-was-maintained-during-friday-prayers-police-came-out-on-bikes-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-127687-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जुमे की नमाज पर एहतियातन रही चौकसी, बाइकों से निकली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जुमे की नमाज पर एहतियातन रही चौकसी, बाइकों से निकली पुलिस
विज्ञापन
संभल के चौधरी सराय में बाइक पर सवार होकर भ्रमण करते एएसपी कुलदीप कुमार सिंह व पुलिस कर्मी। संवा
संभल। जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। जामा मस्जिद पर अतिरिक्त पुलिस और आरआरएफ के जवान मुस्तैद रहे। डीएम और एसपी ने भी सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। एएसपी उत्तरी और पुलिस कर्मियों ने बाइकों से शहरभर में भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
शुक्रवार को संभल शहर में सुबह से ही एहतियातन चौकसी बरती गई। प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनात रही। जुमे की नमाज को लेकर जामा मस्जिद पर अतिरिक्त पुलिस के साथ ही आरआरएफ के जवानों को तैनात किया गया। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई भी जामा मस्जिद पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेकर निर्देश दिए। जामा मस्जिद में लोगों ने निर्धारित समय पर नमाज अदा करते हुए दुआ मांगी।
इस बीच एएसपी उत्तरी कुलदीप कुमार सिंह की अगुवाई में चौधरी सराय पुलिस चौकी से पुलिस ने बाइकों से भ्रमण शुरू किया। इसमें एएसपी और पुलिस कर्मी बाइकों से निकले। यह भ्रमण चौधरी सराय पुलिस चौकी से हसनपुर रोड पर होते हुए हिंदूपुरा खेड़ा, हुसैनी रोड, दीपा सराय, बल्ले की पुलिया, खग्गू सराय, आर्य समाज रोड, शंकर कॉलेज चौराहा, पुरानी तहसील रोड, टंडन तिराहा, जामा मस्जिद, मोहल्ला नाला से होकर चौधरी सराय तक हुआ। पुलिस ने लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया और माहौल का भी जायजा लिया।