{"_id":"69090a0c23a5b1e90d0e4482","slug":"prayers-were-offered-for-peace-and-harmony-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-128689-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अमन और भाईचारे के लिए दुआ की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अमन और भाईचारे के लिए दुआ की गई
विज्ञापन
संभल में नज्र सरकार वारिस पाक में दुआ करते लोग। संवाद
संभल। सरकार वारिस पाक के वार्षिक जश्न के उपलक्ष्य में नज्र सरकार वारिस पाक का आयोजन हुआ। इसमें अमन और भाईचारे के लिए दुआ करते हुए आपसी सौहार्द का पैगाम दिया गया।
मोहल्ला कोट गर्वी में स्थित वारसी हाउस में जश्ने वारिस पाक को इस बार देवा शरीफ दरगाह के कहने पर नज्र सरकार वारिस पाक के तौर पर आयोजित किया गया। इसमें मुकद्दस किताब की तिलावत हुई। महफिले मिलाद पाक, नातो मनकबत और मौला ए कायनात की नज्र व जिक्रे पंजतन पाक किया गया। महफिले समां का आगाज असलम शान वारसी कव्वाल ने मनकुंतो अली मौला से की। सूफियाना कलाम पेश कर अकीदतमंदों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।
अंत में सरकार की नज्र पेश करते हुए मुल्क व शहर में अमन की दुआ की गई। आपसी सौहार्द कायम रखने पर बल देते हुए मोहब्बत का पैगाम दिया। परवेज वारसी ने विचार रखे। मेहमानों को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। हाजी मोहम्मद नसीम वारसी ने आभार जताया। इस दौरान सूफी साबिर हुसैन, हुसैन शाह, नूर शाह, चौधरी मुदब्बिर, इस्लाम साबरी, फरजंद अली वारसी आदि रहे।