फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Prayers for the well being of the nation and the nation sought after Friday prayers

जुमे की नमाज के बाद मांगी गई मुल्क और कौम की सलामती की दुआ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Prayers for the well being of the nation and the nation sought after Friday prayers
चंदौसी के जारई गेट स्थित बड़ी मस्जिद में रजमान के पहले जुमे पर नमाज अदा करते रोजेदार। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी/जनेटा(संभल)। शुक्रवार को छठवें रोजे के साथ रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा की गई। कुरान की तिलावत के बाद दुआएं मांगीं। मुल्क की सलामती और कोविड संक्रमण के खात्मे के लिए अल्लाह की बारगाह में लोगों ने इल्तेजा की। दो साल के बाद कोरोना की पाबंदिया हटीं तो दूरी खत्म दिखाई दीं। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर रमजान की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर में जुमे की नमाज निहायत अकीदत और खुशी से अदा की गई। इसी के साथ रमजान के पहले रहमत के अशरे के छह दिन पूरे हो गए। रमजानुल मुबारक का पहला जुमा था। रोजेदारों में खुशी और जोश का माहौल था। चारों ओर इबादत की खुशबू महक रही थी। रमजान के पहले जुमे पर तहसील के नगर और देहात क्षेत्रों में रमजानुल मुबारक के दौरान मुस्लिम समुदाय ने मस्जिदों में जुमे की सामूहिक नमाज अदा की।
विज्ञापन

लोगों ने नमाज पढ़कर अल्लाह का शुक्र अदा किया। सभी ने मस्जिदों में नमाज के बाद मुल्क की सलामती और देश से कोरोना बीमारी के मुकम्मल खात्मे की दुआएं मांगीं। महिलाओं और युवतियों ने घर पर नमाज और इबादत का फरीजा अंजाम दिया। मुस्लिम इलाकों में हर तरफ इबादत और खुशी का माहौल रहा। रमजान के पहले जुमे को नमाज के दौरान मस्जिदों के आसपास भारी सुरक्षा बल तैनात रहा। सीओ, प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ गश्त करते रहे। साथ ही प्रमुख मस्जिदों के बाद पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में प्रमुख रूप से हुई जुमे की नमाज
शहर की कुरैशियान स्थित बड़ी मस्जिद, नखासा स्थित शाही मस्जिद, एफआर रोड विलाल मस्जिद, लक्ष्मण गंज स्थित मस्जिद, इस्लामगंज वाली मस्जिद, संभल गेट स्थित सुनहरी मस्जिद, कचहरी वाली मस्जिद, लाल मस्जिद, जारई गेट स्थित बड़ी मस्जिद, जवाहर रोड स्थित मोती मस्जिद, स्टेशन रोड स्थित मस्जिद, कंपनी बाग वाली मस्जिद आदि मस्जिदों में कौम व मुल्क की तरक्की की नमाज अदा की गई। इसके अलावा गुन्नौर नगर पालिका, बहजोई नगर पालिका, नगर पंचायत नरौली, गांव जनेटा, अजीम गंज, मई, मोहम्मद गंज, अलाबलपुर, अकरोली, बनियाठेर, कोकावास, मोहम्मदपुर काशी, मोहम्मदपुर बाबई, आदि ग्रामीण क्षेत्रों में सादगी के साथ जुमा अदा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed