{"_id":"6731fe9a7b95c6b293046553","slug":"pramod-krishnam-make-clear-whether-kharge-is-hindu-or-not-those-opposing-sanatan-have-no-right-do-politics-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोद कृष्णम: मल्लिकार्जुन खरगे हिंदू हैं या नहीं साफ करें, सनातन विरोधियों को देश में राजनीति का हक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमोद कृष्णम: मल्लिकार्जुन खरगे हिंदू हैं या नहीं साफ करें, सनातन विरोधियों को देश में राजनीति का हक नहीं
Mon, 11 Nov 2024 06:25 PM IST
विमल शर्मा
एएनआई, संभल
एएनआई, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 11 Nov 2024 06:25 PM IST
सार
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सनातन का विरोध करने वाला व्यक्ति भारत में राजनीति करने का हकदार नहीं हो सकता। उन्होंने खरगे के संतों और महात्माओं के खिलाफ अपमानजनक बयान देने की निंदा की।
विज्ञापन
प्रमोद कृष्णम
- फोटो : एएनआई
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने खरगे के नाम पर सवाल उठाते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन नाम से हिंदू प्रतीत होते हैं। उनके कृत्यों से ऐसा नहीं लगता कि वह हिंदू हैं। उन्हें पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह हिंदू हैं या नहीं।
विज्ञापन
कोई भी हिंदू संतों और महात्माओं का अपमान नहीं कर सकता। जिस प्रकार से वह बयान दे रहे हैं ऐसा लगता है कि वह सनातन से चिढ़े हुए हैं। मुझे नहीं लगता कि जो व्यक्ति सनातन का विरोध करता है उसे भारत में राजनीति करने का अधिकार होना चाहिए। जो भारत के खिलाफ है वह सनातन के खिलाफ है।
विज्ञापन
वह एक वरिष्ठ नेता हैं, संतों का, सनातन का, और भगवा का अपमान करना उन्हें शोभा नहीं देता। यह ऋषि प्रधान देश है। संतों का अपमान करने वाली बातें किसी भी हिंदू के लिए स्वीकार्य नहीं हो सकतीं। योगी आदित्यनाथ पर ऐसे घटिया टिप्पणियां करना मल्लिकार्जुन खरगे को शोभा नहीं देता।
विज्ञापन
संविधान बचाओ सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि कई नेता साधुओं के वेश में रहते हैं। वह राजनेता के साथ मुख्यमंत्री भी बन गए हैं। वह गेरुआ कपड़े पहनते हैं और उनके सिर पर बाल नहीं हैं।
#WATCH | #WATCH | Sambhal, UP: On Congres president Mallikarjun Kharge's statement, Acharya Pramod Krishnam says, "From his name. Mallikarjun Kharge seems to be Hindu...But his actions don't make it seem that he is Hindu. He should first say who he is, whether he is Hindu or not.… https://t.co/O0VfA41gWZ pic.twitter.com/YwFk0IuuaK
— ANI (@ANI) November 11, 2024